Google Pixel 11 Pro का डिजाइन हुआ टीज, जानें अब तक आई डिटेल्स
Google ने अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pixel 11 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर Pixel 11 Pro का नया टीजर जारी किया है, जिसमें फोन के डिजाइन को दर्शाया गया है। वहीं, Google पहले ही पुष्टि कर चुका है कि Pixel 11 सीरीज को 11 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। जबकि इसके प्री-ऑर्डर 12 अगस्त से शुरू होंगे। इस सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल होने की उम्मीद है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Google Pixel 11 Pro का डिजाइन हुआ टीज
Google के नए टीजर वीडियो में Pixel 11 Pro को पूरी तरह से नहीं दिखाया गया है, बल्कि फोन का silhouette नजर आता है। इससे फोन के डिजाइन को लेकर सही जानकारी सामने आई है। Pixel 11 Pro में पिछले Pixel 10 सीरीज की तरह curved edges और पीछे की तरफ बड़ा horizontal camera bar देखने को मिलेगा। इसमें तीन कैमरा सेंसर होने की उम्मीद है।
The next obvious move. Google #Pixel11 Pro.
Ask more of your phone. August 12.
Learn more and sign up for #MadeByGoogle updates: https://t.co/2L9DcqJ0yq pic.twitter.com/ImFuMdtXs5
— Made by Google (@madebygoogle) July 29, 2026
कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन में एक छोटा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौजूदा Pixel मॉडल में LED flash और टेम्प्रेचर सेंसर के लिए अलग जगह है, लेकिन Pixel 11 Pro के टीजर में LED फ्लैश कैमरा सेंसर के साथ ही दिखाई दे रहा है। इससे कैमरा बार का लुक पहले की तुलना में ज्यादा सही लगेगा।
Pixel 11 सीरीज में मिलेगा Pixel Glow
Google ने Pixel 11 सीरीज के साथ एक नए Pixel Glow lighting फीचर को भी टीज किया है। यह फोन के पीछे दिया गया एक छोटा circular light एलिमेंट बताया जा रहा है, जो अलग-अलग रंगों में जलेगा। माना जा रहा है कि इसका उपयोग calls, messages और कुछ compatible apps के notifications के लिए किया जाएगा।
Google Pixel 11 Pro डिटेल्स संभावित
अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक Pixel 11 Pro में 4,850mAh बैटरी दी जा सकती है। परफॉरमेंस के लिए Pixel 11 सीरीज में Google के नए Tensor G6 चिपसेट का उपयोग हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार Tensor G6 को TSMC की 2nm प्रोसेस पर तैयार किया जा सकता है। जिससे Pixel 11 Pro का मुकाबला लॉन्च के बाद Apple की आगामी iPhone 18 Pro सीरीज जैसे प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से होने की उम्मीद है।
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि Google इस बार Pixel 11 Pro मॉडल में 16GB RAM की जगह 12GB RAM दे सकता है। हालांकि, कंपनी Android 17 के साथ बेहतर सॉफ्टवेयर अनुभव दे सकती है। जिससे कम RAM के बावजूद फोन की स्पीड और काम करने की क्षमता बेहतर बनी रह सकती है। वहीं, Pixel 11 Pro के शुरुआती स्टोरेज को 128GB से बढ़ाकर 256GB किए जाने की भी उम्मीद है।
Pixel 11 Pro कब होगा लॉन्च
Google ने पुष्टि की है कि Pixel 11 सीरीज 11 अगस्त को लॉन्च होगी। इसके अगले दिन यानी 12 अगस्त से प्री-ऑर्डर शुरू किए जाएंगे। इस सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, Pixel 11 Pro की कीमत और सेल डेट अभी सामने नहीं आई है। जो लॉन्च के दिन समाने आएगी।
फिलहाल Pixel 11 Pro से जुड़ी जानकारियां लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। इसलिए फोन की कीमत, RAM, स्टोरेज, बैटरी और प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी के लिए Google के आधिकारिक लॉन्च का इंतजार करना होगा। आप आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।