
OPPO अपनी Find X10 सीरीज में फ्लैगशिप स्मार्टफोन OPPO Find X10 Ultra लेकर आ सकता है। बताया जा रहा है कि यह फोन अगले साल चीन में लॉन्च हो सकता है। इसी बीच इससे जुड़ा नया लीक सामने आया है। टिप्स्टर के अनुसार, कंपनी Find X10 Ultra में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट की टेस्टिंग कर रही है। अगर ऐसा होता है, तो यह Find X10 सीरीज का पहला फोन हो सकता है, जिसमें Snapdragon की जगह Dimensity प्रोसेसर मिलेगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
OPPO Find X10 Ultra चिपसेट डिटेल्स लीक
टिप्स्टर के अनुसार, OPPO Find X10 Ultra के Dimensity 9600 Pro वैरियंट में चिपसेट लेवल पर इमेजिंग एल्गोरिदम को इंटीग्रेट करने की टेस्टिंग की जा रही है। इससे कैमरा प्रोसेसिंग को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि फोन आखिरकार Dimensity 9600 Pro या Snapdragon चिपसेट के साथ आएगा। इसलिए प्रोसेसर को लेकर सामने आई जानकारी को फिलहाल लीक के तौर पर ही देखा जा रहा है।
OPPO Find X10 Ultra के स्पेसिफिकेशंस संभावित
अब तक आए लीक्स के अनुसार, आगामी OPPO Find X10 Ultra में फोटोग्राफी के लिए दमदार कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके रियर कैमरा सेटअप में 200MP का LOFIC मेन सेंसर दिया जा सकता है। जिसका साइज करीब 1/1.12 इंच बताया गया है। फोन में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का 10x पेरिस्कोप कैमरा मिलने की उम्मीद है। इस 10x जूम वाले कैमरे में Samsung GNB या OmniVision OV51A सेंसर उपयोग किया जा सकता है।
OPPO Find X10 Ultra फोन में Samsung HP5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और टेलीफोटो मैक्रो सपोर्ट भी दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 100MP का स्क्वायर फ्रंट कैमरा मिलने की बात कही गई है।
डिस्प्ले की बात करें तो Find X10 Ultra में 6.89 इंच का 2K BOE पैनल दिया जा सकता है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें करीब 8,500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। यह 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है।

लॉन्च की बात करें तो OPPO Find X10 Ultra को 2027 की पहली छमाही में चीन में पेश किए जाने की उम्मीद है। फिलहाल इसके ग्लोबल लॉन्च को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। फोन के आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स साइट पर खबरें पढ़ते रहें।










