Pixel 11 Pro और Pro XL इंडिया में लॉन्च, देखें 16GB RAM और एडवांस AI वाले फोन का प्राइस और स्पेक्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/08/Google-pixel-11-pro.jpg

Google ने आज अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए फ्लैगशिप पिक्सल 11 सीरीज को पेश कर दिया है। सीरीज के तहत Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold लॉन्च किए गए हैं। इनमें से पिक्सल 11 प्रो और 11 प्रो एक्स को बड़ी स्क्रीन और ताकतवर बैटरी के साथ लाया गया है जिनके प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप पढ़ सकते हैं। शुरू में ही बता दें कि गूगल अपने नए पिक्सल फोंस को 10,000 रुपये के डिस्काउंट ऑफर के साथ बेचेगी।

Google Pixel 11 Pro और Pro XL ​की स्पेसिफिकेशन्स

डिजाइन

गूगल पिक्सल 11 प्रो और पिक्सल 11 प्रो एक्सएल के डिजाइन में इस बार कंपनी ने कुछ बदलाव किया है जो इन्हें पहले वाले Pixel 10 Pro मॉडल्स से अलग बनाता है। नए मोबाइल्स में रिडिजाइन्ड कैमरा बार दी गई है जिसमें ऐज-टू-ऐज ग्लास को मैटल बॉर्डर से जोड़ा गया है। गूगल का दावा है कि ये नए स्मार्टफोन पिछले जेनरेशन के मुकाबले 2x स्क्रैच रेजिस्टेंट हैं।

वहीं मोबाइल्स को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP68 रेटिंग से लैस किया गया है। दोनों पिक्सल फोन मैटल फ्रेम पर बने हैं जिनमें बेजल लेस फ्लैट स्क्रीन दी गई है। लगे हाथ कलर मॉडल्स की बात करें तो गूगल पिक्सल 11 प्रो और प्रो एक्सएल दोनों को Canyon, Olive, Fog और Matte Obsidian कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। पिक्सल 11 प्रो की डायमेंशन 152.7mm x 71.9mm x 8.4mm और वजन 204 ग्राम है। वहीं पिक्सल 11 प्रो एक्सएल की डायमेंशन 162.7mm x 76.5mm x 8.5mm और वजन 226 ग्राम है।

डिस्प्ले

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL स्मार्टफोंस को कंपनी ने Super Actua display पर पेश किया है। यह गूगल की खास स्क्रीन है जो रिफ्रेश रेट, ब्राइटनेस और ड्यूरेबिलिटी के मामले में बेहतर बताई जाती है। पिक्सल 11 प्रो को जहां 2856 × 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.3-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। वहीं पिक्सल 11 प्रो एक्स में 2992 × 1344 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की बड़ी डिस्प्ले लगाई गई है।

दोनों स्मार्टफोंस में LTPO OLED पैनल का इस्तेमाल किया गया है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600nits पीक ब्राइटनेस प्राप्त होती है। ब्रांड के मुताबिक नए पिक्सल स्मार्टफोंस की स्क्रीन ब्राइटनेस पिछली जेनरेशन की तुलना में 9% तक ज्यादा ब्राइट है। यूजर्स को इन नए एंड्रॉयड फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिलेगा और स्क्रीन पर कोर्निंग गोरिल्ला Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन दी गई है।

परफॉर्मेंस

नए पिक्सल फोन Android 17 OS पर लॉन्च हुए हैं। प्रोसेसिंग के लिए इन दोनों में ब्रांड का सबसे नए और पावरफुल मोबाइल चिपसेट Google Tensor G6 दिया गया है। यह 7-कोर प्रोसेसर है जो 2.65गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 4.11गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इन पिक्सल स्मार्टफोंस में PowerVR C सीरीज का जीपीयू लगाया गया है।

टेनसोर जी6 प्रोसेसर को लेकर गूगल का दावा है कि यह पिछले Tensor G5 की तुलना में 20 प्रतिशत तक बेहतर पावर एफिशियंट है। वहीं यह मोबाइल सीपीयू नए स्मार्टफोंस में ब्राउजिंग परफॉर्मेंस में 25% और ऐप लोडिंग में 15% फास्ट है। Pixel 11 Pro और Pro XL ​में कम्प्यूटेशन फोटोग्राफी और AI टास्ट के लिए पावरफुल TPU भी लगाया गया है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए पिक्सल 11 प्रो मॉडल्स ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। इनके बैक पैनल पर एफ/1.68 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है। यह 1/1.3-सेंसर है जो 1x से 3x zoom के बीच भी बेहतर डिटेल्स फोटो खींच सकता है। इसके साथ ही Pixel 11 Pro और Pro XL ​स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल 5x Telephoto सेंसर और 123 डिग्री एफओवी वाला 48 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस सपोर्ट करते हैं।

सेल्फी खींचने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए पिक्सल 11 प्रो और प्रो एक्सएल में 42 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर और 103 डिग्री एफओवी सपोर्ट करता है। अगर इन स्मार्टफोंस के खास कैमरा फीचर्स की बात करें तो इनमें 120x Pro Zoom का सपोर्ट दिया गया है जो अभी तक किसी भी गूगल पिक्सल फोन में नहीं मिला था। वहीं पिक्सल फोन से Pro Stable Video और 8K recording की जा सकती है।

बैटरी

पावर बैकअप के ​लिए पिक्सल 11 प्रो में जहां 4850mAh Battery दी गई है वहीं, पिक्सल 11 प्रो एक्सएल को 5115mAh Battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। मौजूदा बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में गूगल पिक्सल स्मार्टफोंस की बैटरी कुछ छोटी लग सकती है लेकिन कंपनी की मानें तो एक बार चार्ज करने के बाद से 30 घंटे से भी ज्यादा का बैकअप दे सकती हैं।

इन नए पिक्सल स्मार्टफोंस को तेजी से चार्ज करने के लिए Pixel 11 Pro में जहां 30W फास्ट चार्जिंग दी गई है। वहीं Pixel 11 Pro XL 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। गूगल का दावा है कि पिक्सल 11 प्रो 30 मिनट में ही 55% चार्ज हो सकता है और प्रो एक्सएल सिर्फ आधे घंटे में ही 75% चार्ज हो जाएगा। ये दोनों मोबाइल 25W wireless चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।

AI Features

गूगल पिक्सल 11 प्रो और पिक्सल 11 प्रो एक्सएल को एंड्रॉयड 17 पर लॉन्च किया गया है जो ढ़ेरों एआई फीचर्स के साथ आया है। सबसे पहले तो बता दें कि गूगल ने अपने नए मोबाइल्स को 7 साल की ओएस, सिक्योरिटी और पिक्सल ड्रॉप अपग्रेड के साथ पेश किया है। यानी ये पिक्सल फोन अभी से ही Android 24 OS के लिए तैयार हैं।

वहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स की बात करें तो इनमें Gemini Intelligence ,Gemini Nano, Gemini Live, Gemini Apps, Circle to Search, Live Translate, HiLight और Call Assist शामिल हैं। कनेक्टिविटी के लिए इन स्मार्टफोंस में Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC और Google Cast जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

Google Pixel 11 Pro और Pro XL ​की कीमत

गूगल पिक्सल 11 प्रो प्राइस

इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च किया गया है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 1,19,999 रुपये है। वहीं स्मार्टफोन टॉप वेरिएंट को 16GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 1,34,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

गूगल पिक्सल 11 प्रो एक्सएल प्राइस

नई पिक्सल सीरीज का सबसे बड़ी स्क्रीन वाला यह स्मार्टफोन भी दो वेरिएंट्स में आया है। Pixel 11 Pro XL का रेट 1,34,999 रुपये से शुरू होता है जिसमें 12GB RAM + 256GB Storage मिलती है। वहीं स्मार्टफोन के टॉप वेरिएंट को 16GB RAM + 512GB Storage पर लाया गया है जिसकी कीमत 1,49,999 रुपये है। नए ​गूगल पिक्सल फोन को आज से ही प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।