
पिछले साल अक्टूबर माह में ‘मेड बॉय गूगल‘ टैग के साथ गूगल का पहला स्मार्टफोन पिक्सल लॉन्च हुआ था। भारत में 57,000 रुपये की शुरूआती कीमत पर पिक्सल को लॉन्च किया गया था जो उस वक्त सबसे ताकतवर और लेटेस्ट चिपसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 से लैस था। अब सामने आई खबरों के अनुसार गूगल पिक्सल ब्रांड के तहत एक और स्मार्ट डिवाईस लॉन्च करने की तैयारी में है।
एंडरॉयड पिट में छपी खबर के मुताबिक गूगल पिक्सल सिरीज़ के तहत एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। गूगल का यह दूसरा फोन इस साल की अंतिम तिमाही में पेश किया जा सकता है। खबर में अनुसार इस बात की जानकारी स्वयं गूगल के हार्डवेयर प्रमुख रिक ओस्ट्रलो ने दी है।
![]()
गौरतलब है कि एमडब्ल्यूसी 2017 के दौरान रिक ओस्ट्रलो ने इस बात को माना कि गूगल की ओर से पिक्सल का अपग्रेडेड वेरिएंट लाया जाएगा। हालांकि रिक ने किसी भी तय तारीख को बताने के इंकार किया लेकिन इतना जरूर कहा कि गूगल भी अपने स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए एप्पल की तरह ही सालाना सायकिल फॉलो करेंगे।
सैमसंग गैलेक्सी ए9 की कीमत में 2,590 रुपये की कटौती, फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हुआ यह फोन
रिक के इस बयान के बाद उम्मीद की जा सकती है कि पिक्सल 2 में पहले की अपेक्षा बेहतर फ़ीचर्स व दमदार स्पेसिफिकेशन्स होंगे तथा यह वाटर रेसिस्टेंट भी हो सकता है। गौरतलब है कि पिक्सल में गूगल की ओर से वोएलटीई सपोर्ट नहीं दिया गया था, तथा इसके साथ ही फोन में कुछ ऐप्लीकेशन्स के न चलने और प्राइवेसी सिक्योरिटी की खामी के चलते इसे काफी नापसंद भी किया गया था।


















