
सैमसंग गैलेक्सी नोट की लॉन्च तारीख आ गई है। एलजी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वी30 को लेकर भी घोषणा कर दी है। साल की अंतिम छमाही बड़े ब्रांड्स और हाईएंड डिवाईस के आगमन से पटने वाली है। और अब इसी लीग के एक और दमदार फोन गूगल पिक्सल 2 को लेकर भी अहम सूचना सामनें आ गई है। नए लीक में गूगल पिक्सल 2 का फोन कवर सामनें आया है, जिससे फोन के डिजाईन की जानकारी मिली है।
शाओमी रेडमी 4 को टक्कर देने आया है यह सस्ता और दमदार स्मार्टफोन
दरअसल मोबाईलफन नाम की एक यूके बेस्ड वेबसाइट ने गूगल के आगामी डिवाइस पिक्सल 2 के बैक मोबाईल कवर को फोटो के साथ वेब पर लिस्ट किया है। फोटोज़ को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह गूगल पिक्सल 2 बॉडी टू स्क्रीन रेशियो ज्यादा होगा तथा फोन के फ्रंट पैनल पर फिजिकल बटन नहीं दिए जाएगें।
![]()
इन फोटोज़ में फोन के बैक पैनल पर पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ रियर कैमरा दिखाया गया है तथा बैक पैनल ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ पावर बटन दिखाया गया है। वहीं इस फोन को लेकर पहले सामनें आए लीक्स के अनुसार गूगल पिक्सल 2 में 2560 x 1312 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.6-इंच की स्क्रीन देखने का मिल सकती है।
मोटो एक्स4 की फोटो आई सामनें, 3डी ग्लास डिसप्ले के साथ होगा डुअल कैमरा
गूगल अपने इस फोन को 4जीबी रैम तथा 6जीबी रैम के वेरिएंट में पेश कर सकती है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा। साथ ही ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रिनों 540 जीपीयू भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोन की स्टोरेज जहां 100जीबी तक हो सकती है वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। हालांकि ये सभी जानकारी भी लीक के आधार पर दी गई है, ऐसें में कंपनी की ओर से खबर पुख्ता किए जाने का इंतजार है।




















