गूगल पिक्सल 2

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/10/Google-Pixel-2.jpg

गूगल पिक्सल 2 प्राइस इन इंडिया
गूगल पिक्सल 2, 4जीबी रैम 64जीबी मैमोरी- 61,000 रुपये
गूगल पिक्सल 2, 4जीबी रैम 128जीबी मैमोरी- 70,000 रुपये

पहले गूगल नेक्सस नाम से अपने फोन लॉन्च करता था। नेक्सस फोन का निर्माण दूसरे मोबाइल निर्माता करते थे और इन फोंस में गूगल के साथ सॉफ्टवेयर इंटीग्रेशन होता था। परंतु पिछले साल कंपनी ने पहली बार मेड बाई गूगल फोंस पिक्सल की शुरुआत की थी और इस साल इसका अपग्रेड संस्करण पिक्सल 2 को लॉन्च कर दिया है। पिछले साल की तरह इस साल भी कंपनी ने दो फोन लॉन्च किए हैं गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल। दोनों फोन में मुख्य रूप से स्क्रीन की अंतर है। पिक्सल एक्सएल 2 बेजल लेस डिसप्ले वाला फोन है जबकि पिक्सल 2 साधारण स्क्रीन में मौजूद है। आगे हमने इस फोन के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। भारतीय बाजार में यह फोन 1,000 से ज्यादा रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है। इसके साथ ही आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट से भी लिया जा सकता है जहां गूगल पिक्सल 2 प्राइस 61,000 रुपये से शुरू है।

डिजाइन
आज के बड़े फोन के इस ट्रेंड में गूगल पिक्सल 2 एक छोटा सा डिवाइस है। फोन की बिल्ट क्वालिटी बहुत अच्छी है। हां लुक बहुत आकर्षक नहीं कहेंगे। वहीं डिजाइन में नयापन भी नहीं है। यह फोन पिछले साल लॉन्च पिक्सल 2 जैसा ही है। सामने से तो यह साधारण फोन के समान ही है लेकिन पिछे डुअल पैटर्न का उपयोग किया गया है। नीचे आपको मैट फिनिश मैटल बॉडी मिलेगी जबकि उपर की बॉडी चमकदार है जिस पर कैमरे के साथ फ्लैश दिया गया है। छोटा सा यह फोन हथेली में आराम से आ जाता है।

डिसप्ले
गूगल पिक्सल 2 में 5.0-इंच की स्क्रीन दी गई है और फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1080 x 1920 पिक्सल है। बेहतर व्यू के लिए कंपनी ने इसे एमोलेड स्क्रीन का उपयोग किया है जिसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन प्राप्त है। फोन का डिसप्ले अच्छा है।

हार्डवेयर
पिक्सल 2 को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 2.35गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। कंपनी ने इसे 4जीबी रैम की ताकत प्रदान की है। इसके साथ यह फोन 64जीबी और 128जीबी के मैमोरी में उपलब्ध है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट नहीं है।

सॉफटवेयर
यह फोन एंडरॉयड के सबसे नए आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो पर कार्य करता है। हालांकि
गूगल पिक्सल 2 एक्सएल की खासियत सिर्फ यही नहीं है कि फोन सबसे लेटेस्ट एंडरॉयड पर कार्य करता है बल्कि कंपनी ने अलगे तीन साल तक इसे अपडेट देने का भरोसा दिया है। अर्थात आप एंडरॉयड आर तक का उपयोग कर सकते हैं। कंपनी ने इसमें मशीन लर्निंग असिस्टेंट को पेश किया है जो आपकी आवाज को आसानी से समझने में सझम है।

कैमरा
पिक्सल 2 का रियर कैमरा 12.2-मेगापिक्सल का है जबकि फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सल का दिया गया है। रियर कैमरे के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला सेंसर दिया गया है जो बड़ी तस्वीर लेने में सक्षम है। वहीं फ्रंट कैमरे के साथ आपको एफ/2.4 अपर्चर वाला सेंसर मिलेगा। पिक्सल सीरीज के फोन पिछले साल डॉक्सएक्स पर 94 का स्कोर पाने में सक्षम थे जबकि इस बार पिक्सल 2 एक्सएल 99 के स्कोर तक गया जो कि आईफोन 8 और नोट 8 से कहीं आगे कहा जा रहा है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फोन के फ्रंट और बैक दोनों कैमरे के साथ आप पोट्रेट मोड का उपयोग कर सकते हैं। फाने की पिक्वचर क्वालिटी बहुत अच्छी है और दोनों कैमरे के साथ आप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन व इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर सपोर्ट है।

कनेक्टिविटी फीचर्स
इस फोन में सिंगल सिम सपोर्ट है और आप नैनो सिम का उपयोग कर सकते हैंं। वहीं डाटा के लिए 4जी वोएलटीई के साथ वाईफाई और ब्लूटूथ मिलेगा। इसमें यूएसबी टाइप सी दिया गया है।

बैटरी
गूगल पिक्सल 2 को 2,700 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया गया है।

गूगल पिक्सल 2 के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडल गूगल पिक्सल 2
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 5.0 इंच (12.7 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशन फूल एचडी, (1,080 x 1,920 पिक्सल)
प्रोटेक्शन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5
स्क्रीन टाइप एमोलेड
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
प्रोसेसर आॅक्टाकोर (2.5गीगाहट्र्ज+1.8गीगाहट्र्ज ) कोरयो प्रोसेसर
ग्राफिक्स प्रोसेसर एड्रीनो 540
मैमोरी
रैम 4जीबी
इंटरनल मैमेरी 64जीबी/128जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी नहीं
कैमरा
रियर कैमरा 12.2-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश नहीं
वीडियो रिकॉर्डिंग 2,160 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड वी8.0 ओरियो
यूआई स्टॉक
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 2,700 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी नहीं
बैटरी टाइप लिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज सिम1- नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई नहीं/ नहीं
3जी नहीं
2जी नहीं
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी हां
यूएसबी ओटीजी हां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर हां
इंफ्रारेड नहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
जायरोस्कोप हां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयर हां
हेडफोन टाइप सी
एफएम नहीं
डायमेंशन 145.7 X 69.7 X 7.8एमएम
वज़न 143ग्राम
कलर किंडा ब्ल्यू, जस्ट ब्लैक, क्लियरली व्हाइट