
टेक वर्ल्ड में एप्पल आईफोन 8 और आईफोन एक्स तथा सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी नोट8 के लॉन्च के बाद अपना ट्रंप कार्ड फेंकते हुए गूगल ने भी अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन पिक्सल 2 पेश कर दिया है। कल यानि 4 अक्टूबर को सेन फ्रांसिस्को में ईवेंट को आयोजित कर गूगल ने न सिर्फ पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल को लॉन्च कर यह साबित कर दिया है कि तकनीक के क्षेत्र में गूगल का कोई सानी नहीं। बल्कि इस मौके पर गूगल ने अपने 6 अन्य स्मार्ट डिवाईस भी टेक जगत के समक्ष पेश किए हैं। आईये नज़र डालते है गूगल द्वारा लॉन्च किए गए सभी प्रोडक्ट्स पर :
गूगल पिक्सल 2
![]()
गूगल के इस फोन का निर्माण एचटीसी कंपनी ने किया है। फोन में 5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है तथा 4जीबी रैम के साथ यह स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करता है। इस फोन के 64जीबी वेरिएंट की कीमत 61,000 रुपये तथा 128जीबी वेरिएंट की कीमत 70,000 रुपये रखी गई है।
गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल 2एक्सएल लॉन्च, जानें कब आएंगे भारत
पिक्सल 2 एक्सएल
![]()
गूगल ने अपने इस फोन को फुल बॉडी डिसप्ले के साथ 6—इंच की पीओएलईडी डिसप्ले पर पेश किया है। यह फोन की दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ है जिनमें 64जीबी वेरिएंट की कीमत 73,000 रुपये तथा 128जीबी वेरिएंट की कीमत 82,000 रुपये रखी गई है।
पिक्सल बुक 2-इन-1
गूगल की ओर से इस ईवेंट में पिक्सल बुक 2-इन-1 भी पेश की गई है। यह पिक्सलबुक गूगल असिस्टेंट से लैस है। इसमें 12.3-इंच की क्वॉडएचडी एलसीडी स्क्रीन दी गई है तथा इसकी स्टोरेज 512जीबी की है। पिक्सलबुक की शुरूआती कीमत तकरीबन 65,000 रुपये है।
शाओमी का सबसे स्टाईलिश स्मार्टफोन मी मिक्स 2, 10 अक्टूबर को होगा भारत में लॉन्च
गूगल होम स्पीकर्स
ईवेंट के माध्यम से गूगल ने कल दो स्पीकर्स भी पेश किए है। कंपनी की ओर से ‘गूगल होम मिनी’ और ‘गूगल होम मैक्स’ प्रस्तुत किए गए हैं। दोनों ही स्पीकर बेहतरीन और डिजीटल साउंड देने में सक्षम है। गूगल होम मिनी की शुरूआती कीमत जहां कंपनी ने 3,200 रुपये रखी है वहीं गूगल पिक्सल मैक्स का मूल्य तकरीबन 26,000 रुपये रहेगा।
गूगल डेड्रीम व्यू
गेमिंग का शानदार मज़ा तथा थिएटर एक्सपीरियंस में मूवी देखने के शौकिन लोगों के लिए गूगल ने नए डेड्रीम ब्यू हैडसेट को पेश किया है। यह डिवाईस पिक्सल स्मार्टफोन्स के साथ ही अन्य फोन के भी कनेक्ट होकर बेहतरीन व्यू देता है। कंपनी ने इसकी कीमत 7,999 रुपये रखी है।
लॉन्च से पहले जानें एयरटेल के 2,000 रुपये वाले 4जी फोन के बारें में सबकुछ
पिक्सल ईयर बड
गूगल ने एप्पल के एयरपॉड को टक्कर देने के लिए पिक्सल बड्स पेश किए है। ये ईयरबड क्लियर और बेहतरीन साउंड क्षमता रखते हैं। ये ईयरबड्स गूगल असिस्टेंट को सपोर्ट करते हैं तथा अंर्तराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत तकरीबन 9,700 रुपये रखी गई है।
गूगल क्लिप्स
गूगल क्लिप्स एक डिजीटल कैमरा है। यह कैमरा बेहद ही छोटा और पोर्टेबल है जो गूगल की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक पर कार्य करता है। इस कैमरे से फोटो कैप्चर करने के लिए क्लिक करने की जरूरत नहीं पड़ती। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में इस स्मार्ट डिवाईस की कीमत तकरीबन 16,200 रुपये रखी गई है।




















