
Google ने इसी साल अपने Pixel स्मार्टफोंस को सस्ते बजट में लाते हुए दो नए डिवाईस लॉन्च किए थे। कंपनी ने Pixel 3a और Pixel 3a XL लॉन्च किए थे। ये दोनों ही स्मार्टफोन Pixel 3 और Pixel 3 XL के डाउनग्रेडिड वर्ज़न है जो मीड बजट में उतारे गए थे। इन दोनों स्मार्टफोंस को लॉन्च किए जाने के बाद से ही कंपनी के आगामी पिक्सल स्मार्टफोन Pixel 4 और Pixel 4 XL को लेकर लीक्स सामने आने लगे थे। वहीं आज फिर से इन लीक्स को नया उछाल मिला है। इंटरनेट पर Pixel 4 XL की वीडियो को शेयर किया गया है जिससे फोन से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई है।
Pixel 4 XL को लेकर प्राइज़ बाबा वेबसाइट ने एक एक्सक्लूसिव ख़बर छापी है जिसमें कंपनी ने फोन की 360 डिग्री वीडियो को शेयर किया है। यह वीडियो प्राइज़ बाबा ने प्रसिद्ध टिपस्टर ऑनलीक के साथ मिलकर बनाई है। Google Pixel 4 XL की यह वीडियो 47 सेकेंड की जिसमें Pixel 4 XL स्मार्टफोन को सभी एंगल से दिखाया गया है। इस वीडियो के सामने आने से फोन की लुक, डिसप्ले व डिजाईन के साथ ही इसके कैमरा सेटअप व पोर्ट प्लेसमेंट का भी खुलासा हो गया है।
ऐसा होगा डिजाईन
सबसे पहले Google Pixel 4 XL के फ्रंट पैनल की बात करें तो यह फोन बेजल लेस डिजाईन पर बना दिखाया गया है। फोन के किसी भी तरह की कोई नॉच नहीं दी गई है। डिसप्ले के उपर व नीचे हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार Pixel 4 XL का डायमेंशन 160.4 x 75.2 x 8.2एमएम का होगा तथा फोन की मोटाई 9.3एमएम की होगी। रिपोर्ट में फोन का डिसप्ले साईज़ 6.25-इंच बताया गया है।
Pixel 4 XL के उपरी बेजल पर 4 सेंसर दिखाए गए हैं। इनमें से 2 सेल्फी कैमरा सेंसर हैं तथा 2 अन्य सेंसर नज़र आ रहे हैं। इन सेंसर्स में से एक फेस आईडी मॉड्यूल भी हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार पिक्सल 4 एक्स इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा। वीडियो में फोन के बैक पैनल भी फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखाया गया है। रियर पैनल की बात करें तो यहां उपरी बाई ओर रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो चौकोर आकार का है।
यह भी पढ़ें : एक्सक्लूसिव: लॉन्च से पहले देखें कैसा होगा Samsung Galaxy M30s का लुक
रियर कैमरा सेटअप में तीन कैमरा सेंसर्स तथा एक फ्लैश लाईट दी गई है। गौरतलब है कि Pixel 4 XL के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एक कैमरा सेंसर टेलीफोन लेंस होगा जिसकी जानकारी गूगल कैमरा मोड से पहले ही मिल चुकी है। वहीं रिपोर्ट में बताया गया है कि इन कैमरा सेंसर्स में एक से सेंसर 3D ToF सेंसर भी होगी। Google Pixel 4 XL के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। वहीं नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप-सी मौजूद है जिसके दोनों ओर स्पीकर भी दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
Google Pixel 4 XL की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह फोन 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जो क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर रन करेगा। Pixel 4 सीरीज़ के सभी स्मार्टफोन एंडरॉयड के सबसे नए व लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड क्यू पर पेश किए जाएगे। कंपनी की ओर से हालांकि Google Pixel 4 और Google Pixel 4 XL को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों इनकी लॉन्च डेट सामने आ जाएगी।


















