
Google ने पिछले हफ्ते ही बताया था कि कंपनी की पिक्सल सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन Pixel 4 को चौकोर आकार के रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा तथा फोन में दो मोशन सेंसर्स के साथ ही फेस अनलॉक फीचर भी देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि यह पहली बार है जब पिक्सल सीरीज़ के किसी फोन में ये फीचर्स दिए जाएंगे। Google ने Pixel 4 सीरीज़ में दिए जाने वाले इन फीचर्स को प्रोजेक्ट ‘Soli’ का नाम दिया है। वहीं अब Pixel 4 XL स्मार्टफोन के रियर कैमरे की फोटो भी इंटरनेट पर वायरल हो गई है।
Google Pixel 4 XL की लीक हुई रेंडर ईमेज में फोन के बैक पैनल दिखाया गया है जिसमें फोन के रियर कैमरा सेटअप साफ नज़र आ रहा है। इस फोटो से पता चला है कि फोन के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर चौकोर आकार का रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस सेटअप में तीन कैमरा सेंसर्स दिए गए हैं तथा सबसे नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। सामने आए रेंडर में कैमरा सेटअप के दाईं तरह ‘Auto Focus’ लिखा गया है। लीक्स की मानें तो Pixel 4 XL के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एक कैमरा सेंसर टेलीफोन लेंस होगा तथा एक 3D ToF सेंसर शामिल रहेगा।
डिजाईन
Google Pixel 4 XL के डिजाईन की बात करें तो पहले सामने आई वीडियो में यह फोन बेजल लेस डिजाईन पर बना दिखाया गया है। फोन के किसी भी तरह की कोई नॉच नहीं दी गई है। डिसप्ले के उपर व नीचे हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार Pixel 4 XL का डायमेंशन 160.4 x 75.2 x 8.2एमएम का होगा तथा फोन की मोटाई 9.3एमएम की होगी। रिपोर्ट में फोन का डिसप्ले साईज़ 6.25-इंच बताया गया है।
Pixel 4 XL के उपरी बेजल पर 4 सेंसर दिखाए गए हैं। इनमें से 2 सेल्फी कैमरा सेंसर हैं तथा 2 अन्य सेंसर नज़र आ रहे हैं। इन सेंसर्स में से एक फेस आईडी मॉड्यूल भी हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार पिक्सल 4 एक्स इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा। वीडियो में फोन के बैक पैनल भी फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखाया गया है। Google Pixel 4 XL के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। वहीं नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप-सी मौजूद है जिसके दोनों ओर स्पीकर भी दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
Google Pixel 4 XL की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह फोन 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जो क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर रन करेगा। Pixel 4 सीरीज़ के सभी स्मार्टफोन एंडरॉयड के सबसे नए व लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड क्यू पर पेश किए जाएगे। उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों इनकी लॉन्च डेट सामने आ जाएगी।

















