
Google ने अपनी हाईएंड फ्लैगशिप पिक्सल सीरीज़ को मीड बजट में लाते हुए पिछले साल Pixel 3a और Pixel 3a XL स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। ये मोबाइल बाजार में उतारते हुए गूगल ने जता दिया था कि कंपनी के पिक्सल फोन सिर्फ फ्लैगशिप सेग्मेंट में नहीं बल्कि कम कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ करेंगे। पिछले दिनों खबर सामने आई थी कि Pixel 4 और Pixel 4 XL के बाद अब Google Pixel 4a और Pixel 4a XL पर भी काम कर रही है। वहीं अब एक ताजा लीक में Google Pixel 4a से जुड़ी अहम डिटेल सामने आई है।
Google Pixel 4a को लेकर एक्सडीए डेवलेपर्स ने एक खबर पब्लिश की है जिसमें बताया गया है कि गूगल आने वाले दिनो में पिक्सल 4ए स्मार्टफोन को लेकर कोई घोषणा कर सकता है और यह डिवाईस ‘sunfish’ कोडनेम के साथ बाजार में कदम रखेगा। इसके साथ ही रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कंपनी अपने इस आगामी स्मार्टफोन को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट पर लॉन्च करेगी। चिपसेट की जानकारी सामने आने के बाद यह उम्मीद भी जताई जा रही है कि Google Pixel 4a को 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
![]()
बता दें कि कुछ समय पहले 91मोबाइल्स ने Google Pixel 4a की रेंडर ईमेज भी शेयर की थी, जिसमें फोन की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली थी। ये ईमेज आनलीक्स द्वारा प्राप्त हुई थी। रेंडर्स से पता चला था कि गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन को पंच-होल वाली ऐज़-टू-ऐज़ डिसप्ले लॉन्च किया जा सकता है।
Google Pixel 4a / Pixel 4a XL
अगर बात करें पिक्सल 4 और पिक्सल 4 एक्सएल की स्पेसिफिकेशन तो दोनों ही हैंडसेट में इंप्रूव्ड गूगल असिस्टेंट, गूगल कैमरा 7.1 ऐप, क्विक जेस्चर और मोशन सेंस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, Pixel 4 में 5.7 इंच की फुल-एचडी+ ओलेड स्मूथ डिसप्ले दी गई है। इसके अलावा पिक्सल 4 एक्सएल में 6.3 इंच का क्वाड एचडी+ ओलेड डिसप्ले दी गई है। इसके अलावा फोन्स नए एंडरॉयड 10 पर आधारित हैं। हालांकि, यह पहला फोन नहीं है जो एंडरॉयड 10 के साथ लॉन्च हुआ है। दोनों ही फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा दोनों फोन्स को 6जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज व 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की स्टोरेज मॉडल में पेश किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए पिक्सल 4 और पिक्सल 4 एक्सएल दो रियर कैमरे हैं। पिक्सल 4 सीरीज में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर (एफ/ 2.4 अपर्चर) और 12.2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा (एफ/ 1.7 अपर्चर, 77 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू) है। पावर बैकअप के लिए पिक्सल 4 की बैटरी 2,800 एमएएच की है और पिक्सल 4 एक्सएल में 3,700 एमएएच की बैटरी दी गई है। जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग और वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दोनों ही फोन में नैनो सिम स्लॉट है। डुअल सिम कनेक्टिविटी के लिए ई-सिम के लिए भी सपोर्ट है। वहीं, इस बार फोन्स की खास बात यह है कि इनमें डुअल रियर कैमरा मौजूद है।

















