Google Pixel 5 XL के रेंडर्स ऑनलाइन हुई लीक, इस शानदार डिजाइन से होगा लैस

Join Us icon

टेक जगत की दिग्गज कंपनी गूगल ने पिछले साल पिक्सल 4 सीरीज को पेश किया था। वहीं, कंपनी इस सीरीज को अपग्रेड करते हुए पिक्सल 5 को पेश करेगी। अभी इस सीरीज को लॉन्च होने में काफी समय बाकि है। लेकिन, अभी से इन डिवाइस की लीक खबरें सामने आने लगी हैं। दरअसल, पिक्सल 5 एक्सएल के रेंडर्स सामने आए हैं। इन रेंडर्स को एक यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है।

ऑफिशियल घोषणा से पहले इन रेंडर्स को सामने देखा गया है। इन रेंडर्स में गूगल के अगले फ्लैगशिप फोन का डिजाइन दिखा है। Pixel 5 XL के लेटेस्ट लीक्स में डिवाइस के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है। फिलहाल गूगल Pixel 4A पर फोकस कर रहा है।

गूगल के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन के रेंडर्स को यूट्यूबर जॉन प्रोसर की ओर से टेक चैनल के फ्रंट पेज पर शेयर किए गया है। हो सकता है कि ओरिजनल डिवाइस इस कॉन्सेप्ट से काफी अलग हो। इसलिए कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता। विडियो में टेक यूट्यूबर की ओर से कहा गया है कि गूगल इस डिवाइस से जुड़े तीन अलग-अलग डिजाइन्स पर काम कर रहा है। इनमें से एक डिजाइन रेंडर में लीक हुआ है बाकी दोनों डिजाइन्स में रियर पैनल पर चौकोर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है।

लीक्ड रेंडर की बात करें तो स्मार्टफोन का रियर कैमरा सेटअप किसी रोबॉट के चेहरे जैसा नजर आ रहा है। इस कैमरा मॉड्यूल पर भी पिछले गूगल फ्लैगशिप की तरह ही ग्लॉसी फिनिश दिया जा सकता है। वहीं फोन के रियर पैनल पर भी मैट ग्लास फिनिश देखने को मिल सकता है।

विडियो में कहा गया है कि गूगल इंजिनियर्स की ओर से अगले एक या दो महीने में Pixel 5 सीरीज का डिजाइन फाइनल कर लिया जाएगा। लेकिन, इस वीडियो को लेकर कुछ साफ नहीं कहा जा सकता। इसलिए फोन की ओर लीक आने तक इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here