
Google के बारे में खबर है कि वह इस साल के अंत तक अपनी फ्लैगशिप Pixel 6 सीरीज को लॉन्च कर सकता है। लीक रिपोर्ट्स की माने को अपकमिंग Pixel लाइनअप में कंपनी दो स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। गूगल के ये अपकमिंग स्मार्टफोन Pixel 6 और Pixel 6 Pro के नाम से पेश किये जा सकते हैं। लॉन्च से पहले गूगल के इन दोनों स्मार्टफोन को लेकर कई सारी लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। अब Front Page Tech ने गूगल के अपकमिंग स्मार्टफोन के पूरी स्पेसिफिकेशन्स पता होने के दावा किया है। यहां हम आपको अपकमिंग Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिपिकेशन्स, फीचर्स और दूसरे डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।
Google Pixel 6 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
Google Pixel 6 series के बारे में कहा जा रहा है कि ये दोनों स्मार्टफोन अक्टूबर 2021 में पेश किये जा सकते हैं। लॉन्च से पहले गूगल के इन दोनों स्मार्टफोन की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है। टिपस्टर Jon Prosser ने इन दोनों स्मार्टफोन की पूरी स्पेसिफिकेशन लीक की है। गूगल के इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि ये गूगल के कस्टम सिलिकन चिपसेट के साथ पेश किए जा सकते हैं। इससे पहले रिपोर्ट में Google के सिलिकन चिपसेट के बारे में कहा गया था कि इनकी परफॉर्मेंस Snapdragon 870 SoC जैसी होगी।
रिपोर्ट की माने तो Pixel 6 स्मार्टफोन में 6.4-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ ही इस डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इस फ्लैट डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा। Google Pixel 6 स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि ये डुअल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा 50MP वाइड एंगल और सेकेंडरी कैमरा 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर होगा। इसके साथ ही सेल्फी के लिए इस फोन में 8MP का फ़्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Redmi Note 10T 5G भारत में लॉन्च हुआ कंफर्म, जानें क्या होंगी खूबियां
Google Pixel 6 स्मार्टफोन में 4614mAh की बैटरी होगी, फिलहाल चार्जिंग को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। गूगल का यह फोन 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज वाले दो वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। यह फोन कंपनी के लेटेस्ट Android 12 पर रन करेगा।
Google Pixel 6 Pro स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
वहीं बात करें अगर Google Pixel 6 Pro की तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन के बैक पैनल में 50MP वाइड, 12MP अल्ट्रवाइड कैमरा लेंस के साथ 48MP टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। फिलहाल जूम कैपेबिलिटीज को लेकर अभी जानकारी नहीं है। इसके साथ ही इस फोन में 12 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
इसके साथ ही Pixel 6 Pro स्मार्टफोन में 6.71-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। लीक रेंडर से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी इसमें कर्व डिस्प्ले ऑफर कर सकती है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट QHD+ और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इस फोन में 5000mAh बैटरी होगी, लेकिन चार्जिंग को लेकर जानकारी नहीं है। इसके साथ ही रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रो मॉडल को 12GB की RAM के साथ 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। यह फोन भी Android 12 पर रन करेगा। गूगल के दोनों स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि इन्हें 5 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट दिया जाएगा।




















