
गूगल के फ्लैगशिप Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro लॉन्च हो चुके हैं। अब कंपनी के अफोर्डेबल फ्लैगशिप स्मार्टफोन Google Pixel 6A का इंतजार है। कई सारे लीक रिपोर्ट्स में अपकमिंग Google Pixel 6A स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत को लेकर दावे सामने आ चुके हैं। गूगल के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह मई महीने में गूगल के I/O कॉन्फ्रेंस में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि सप्लाई चैन और चिप शॉर्टेज के चलते गूगल के अफोर्डेबल फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च में कुछ वक्त और लग सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गूगल का यह स्मार्टफोन जुलाई महीने तक लॉन्च किय जा सकता है। वहीं टिपस्टर Jon Prosser का कहना है कि Pixel Watch को कंपनी निर्धारित समय पर लॉन्च कर सकती है। हालांकि इस बात की पूरी संभावनाएं है कि पिक्सल स्मार्टवॉट के लॉन्च में भी देरी हो सकती है।
लीक रिपोर्ट्स की माने तो Google Pixel 6A स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। गूगल का यह स्मार्टफोन 128GB मॉडल में पेश किया जा सकता है। Google Pixel 6A स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह Tensor GS101 चिप के साथ पेश किया जा सकता है। यही चिपसेट Pixel 6 और Pixel 6 Pro में देखने को मिला था। गूगल अपने तीनों स्मार्टफोन में एक जैसा चिपसेट संभवत: सप्लाई चेन प्रभावित होने के चलते दे रहा है।
गूगल की स्मार्टवॉच Pixel Watch के बारे में बताया जा रहा है कि यह मई महीने में लॉन्च की जा सकती है। हालांकि संभावना है कि यह वॉच भी देर से लॉन्च की जा सकती है। लीक रिपोर्ट्स के जरिए सामने आया था कि गूगल के वॉच का कोडनेम “rohan” और यह तीन कलर ऑप्शन – ग्रे, ब्लैक और गोल्ड में पेश की जा सकती है।
![]()
Google Pixel 6A स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
Google Pixel 6A के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.2-इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। Google Pixel 6A स्मार्टफोन 6GB/8GB RAM ऑप्शन के साथ 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Android 12 OS पर रन कर सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने फिर शुरू किया कीमत बढ़ाने का खेल, लॉन्च के ठीक एक महीने बाद Redmi Note 11 हुआ महंगा
Google Pixel 6a स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा 12MP Sony IMX363 सेंसर हो सकता है। इसके साथ ही फोन में 12.2MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का स्नाइपर दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी 20W+ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A73 5G लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जानें क्या होंगी खूबियां









