
Google Pixel 10a (18 फरवरी) के लॉन्च से पहले Google Pixel 9a की कीमत में बड़ी कटौती देखी जा रही है। यह फोन अभी 11,000 रुपये तक की छूट के साथ अमेजन पर उपलब्ध है। वहीं अगर इसमें आप बैंक ऑफर, कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI को जोड़ देते हैं, तो यह डील और भी ज्यादा फायदे वाली बन जाती है। बता दें कि अगर आप ऐसा स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, जो क्लीन Android एक्सपीरियंस, दमदार कैमरा और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट का भरोसा दे, तो फिर Google Pixel 9a भी आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। देखें इस फोन पर क्या है डील?
Google Pixel 9a को भारत में 49,999 रुपये (8जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला Obsidian वैरियंट अमेजन पर 38,949 रुपये में लिस्टेड है यानी सीधे 11,000 रुपये से ज्यादा की छूट मिल रही है।
इसके अलावा, Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर लगभग 1,168 रुपये तक का कैशबैक Amazon Pay बैलेंस के रूप में मिल सकता है। वहीं चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर 1,500 रुपये तक का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी उपलब्ध है। साथ ही, नो-कॉस्ट EMI विकल्प के तहत करीब 1,015 रुपये तक के ब्याज की बचत हो सकती है, जिससे कुल मिलाकर यह डील और भी आकर्षक बन जाती है। EMI की शुरुआत लगभग 1,369 रुपये प्रति माह से हो रही है। अगर सभी ऑफर्स को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो प्रभावी कीमत 37,000 रुपये के आसपास तक पहुंच सकती है, जो इस फोन को अपने सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनाती है। इसके अलावा, यूजर को 37,750 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, लेकिन यह आपके पुराने फोन की कंडीशन पर भी निर्भर करता है।
Pixel 9a के फीचर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.3 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो कलर रिप्रोडक्शन और नेचुरल टोन के लिए जाना जाता है। 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और ऐप ट्रांजिशन बेहद स्मूथ महसूस होते हैं। साथ ही, HDR कंटेंट 1,800 निट्स ब्राइटनेस मिलता है, जबकि 2,700 निट्स की पीक ब्राइटनेस तेज धूप में भी स्क्रीन को साफ पढ़ने लायक बनाती है। इसका कॉम्पैक्ट और हल्का डिजाइन उन यूजर्स के लिए खास है जो बड़े और भारी फोन पसंद नहीं करते हैं। हाथ में पकड़ने पर यह फोन बैलेंस्ड और प्रीमियम फील देता है।
कैमरा सेक्शन की बात करें, तो Pixel सीरीज की पहचान हमेशा से इसकी कैमरा क्वालिटी रही है और Pixel 9a भी इस परंपरा को बरकरार रखता है। इसमें 48MP का मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। भले ही स्पेसिफिकेशन शीट पर यह नंबर गेम में सबसे आगे न दिखे, लेकिन Google की इमेज प्रोसेसिंग इसे कई प्रीमियम फोन्स के बराबर ला खड़ा करती है। डे-लाइट में तस्वीरें शार्प डिटेल्स और बेहतरीन डायनामिक रेंज के साथ आती हैं। लो-लाइट फोटोग्राफी में भी नॉइज कंट्रोल और कलर बैलेंस प्रभावशाली रहता है। 13MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अच्छा आउटपुट देता है, खासकर सोशल मीडिया यूजर्स के लिए यह बढ़िया साबित हो सकता है।
फोन में Google का Tensor G4 चिपसेट दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स को स्मूथ तरीके से संभालता है। वहीं 8GB रैम सामान्य उपयोग के लिए पर्याप्त है, हालांकि यह फोन हार्डकोर गेमिंग के लिए डिजाइन नहीं किया गया है। फोन में 5,100mAh की बैटरी पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है। हालांकि 23W चार्जिंग स्पीड इस प्राइस सेगमेंट में थोड़ी धीमी लग सकती है, लेकिन सामान्य उपयोग के लिए यह पर्याप्त है।
Pixel 9a की सबसे बड़ी ताकत इसका सॉफ्टवेयर सपोर्ट है। Google इस फोन को 7 साल तक Android अपडेट और सिक्योरिटी पैच देने का वादा करता है। मिड-रेंज सेगमेंट में इतना लंबा अपडेट सपोर्ट मिलना इसे एक लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट बना देता है।
क्यों खरीदें यह फोन ? अगर आपकी प्राथमिकता क्लीन Android एक्सपीरियंस, भरोसेमंद कैमरा और लंबे समय तक अपडेट सपोर्ट है, तो Pixel 9a इस समय मजबूत डील साबित होता है। मौजूदा छूट और बैंक ऑफर्स के बाद यह फोन अपनी लॉन्च कीमत के मुकाबले काफी ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी बन गया है। जो यूजर्स हाई-एंड गेमिंग से ज्यादा शानदार कैमरा और स्टेबल सॉफ्टवेयर को महत्व देते हैं, उनके लिए Pixel 9a एक समझदारी भरी खरीदारी हो सकती है।









