
Google IO 2022 इवेंट की शुरुआत में कुछ ही घंटे शेष हैं। Google का यह एनुअल डेवलपर कॉनफ्रेंस भारतीय समयानुसार आज रात 10:30 बजे शुरू होगी। इस इवेंट को गूगल के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube पर लाइव देखा जा सकता है। Google के एनुअल इवेंट में क्या कुछ पेश किया जाना है इसे लेकर फ़िलहाल जानकारी उपलब्ध नहीं है। गूगल के एनुअल टेक इवेंट में Google Pixel 6a स्मार्टफोन, नेक्स्ट जेनरेशन गूगल नेस्ट हब, पिक्सल वॉच और भी कई डिवाइस लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। Google ने इस इवेंट के लॉन्च से ठीक पहले ट्वीटर पर Pixel ब्रांड के नए डिवाइस को टीज किया है।
Google Pixel डिवाइस के लॉन्च किए टीज
गूगल के टेक इवेंट के की-नोट से ठीक पहले Google ने Twitter पर पोस्ट किया है, “हाई #TeamPixel!, आज रात दस बजे #GoogleIO में मिलते हैं।” इस ट्वीट के साथ Google IO 2022 इवेंट का एक शॉर्ट वीडियो भी अटैच किया गया है। हालांकि इस ट्वीट और वीडियो में गूगल के लॉन्च होने वाले पिक्सल डिवाइस को लेकर कुछ भी जानकारी नहीं मिलती है। लेकिन यह हिंट जरूरत मिलता है कि आज के टेक इवेंट में गूगल कई सारे पिक्सल डिवाइसेस लॉन्च कर सकता है।
Hey #TeamPixel!
See you at #GoogleIO tomorrow at 10am PT.
Visit the I/O site for more info: https://t.co/QAmeRgEE1X pic.twitter.com/jRvZ2R6wWB
— Made By Google (@madebygoogle) May 10, 2022
Google Pixel 6a, Pixel Buds Pro, और Pixel Watch
आज के टेक इवेंट में Google Pixel 6a स्मार्टफोन के लॉन्च का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Pixel 6a स्मार्टफोन को लेकर पिछले काफी समय से खबरें सामने आ रही हैं कि गूगल का यह फोन Google IO 2022 इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। गूगल का यह स्मार्टफोन Tensor प्रोसेसर और 6GB की रैम के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही गूगल के अपकमिंग फोन Android 12 पर रन करेगा। गूगल के इस फोन में 12.2MP Sony IMX363 प्राइमरी कैमरा और 12MP अल्ट्रावाइड सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा।
Pixel Buds Pro TWS को भी गूगल आज के टेक इवेंट में लॉन्च कर सकता है। इस ट्रू वायरलेस इयरबड्स को लेकर भी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि पॉपुलर टिपस्टर जॉन प्रोसेसर ने दावा किया है कि गूगल का अपकमिंग पिक्सल बड्स प्रो चार कलर ऑप्शन – रेड, कार्बन, लिमोनसेलो और फॉग कलर में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही यह यह एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन और स्पेशसल ऑडियो सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन के डिजाइन से उठा पर्दा, भारत में जल्द कर सकता है एंट्री
गूगल अपने एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस में Pixel Watch से भी पर्दा उठा सकता है। यह गूगल की पहले स्मार्ट वॉच है। गूगल ने अपनी स्मार्ट वॉच के लॉन्च से पहले Fitbit का अधिग्रहण किया है। इसके साथ ही लीक रिपोर्ट्स में गूगल के पहले स्मार्टवॉच के कई लुक सामने आ चुके हैं। इस वॉच में सर्कूलर डिस्प्ले और साइड बटन दिया जा सकता है। गूगल की स्मार्टवॉच में 300mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह भी पढ़ें : Nothing Phone(1) स्मार्टफोन के भारत लॉन्च पर लगी मुहर, Flipkart पर बिक्री के लिए होगा उपलब्ध




















