Free में हो रहा है सबका फोन रिचार्ज, क्या आपके पास आया ये मैसेज

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/04/free-recharge.jpeg

इस बात में कोई भी शक नहीं है कि आज हमारे जीवन को टेक्नोलॉजी ने बहुत आसान बना दिया है। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल कर लोगों को चूना लगाने में कर रहे हैं। हम आपको आए दिन ऐसी खबरों की जानकारी देते हैं, जिसमें हैकर्स किस प्रकार ऑनलाइन बैठे आपके अकाउंट को खाली करने की योजना बनाते हैं। वहीं, मैसेजिंग ऐप्स पर फर्जी स्कैम वाले मैसेज भी आना एक आम बात हो गई है। इसी प्रकार का एक फेक मैसेज आजकल खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल मैसेज को देखते हुए Cellular Operators Association of India (COAI) ने ग्राहकों को चेतावनी भी दे डाली है। आइए आगे जानते हैं कि दरअसल क्या है ये पूरा मामला।

मैसेज हो रहा वायरल

इस समय देश में तेजी से एक फर्जी मैसेज फैल रहा है, जिसमें बताया गया है कि सरकार द्वारा 10 करोड़ लोगों को 3 महीने के लिए मुफ्त रिचार्ज दे रही हैं। लेकिन, आप इस मैसेज के झांसे में आने से बच सकते हैं इसके लिए आपको सिर्फ कुछ स्टेप्स को ही फॉलो करना होगा। इसे भी पढ़ें: ठन-ठन गोपाल बना देंगे आपके फोन में मौजूद ये ऐप्स, पूरी लिस्ट देख अभी करें डिलीट

क्या है पूरा मामला

दरअसल, COAI की तरफ से ट्विटर पर स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। जिमसें दावा किया गया है कि सरकार Online पढ़ाई करने के लिए Airtel, Jio और Vadafone-Idea (Vi) ग्राहकों को मुफ्त में तीन माह का रिचार्ज उपलब्ध करा रही है। इस ऑफर का लुत्फ इस माह के अंत तक उठाया जा सकता है। इस रिचार्ज के लिए यूजर्स से को एक लिंक ( https://get.free-mb.com) पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है। यूआरएल से ही साफ है कि यह फेक है।

COAI के मुताबिक सरकार की तरफ से ऐसा कोई मैसेज जारी नहीं किया गया है। साथ ही सरकार और टेलिकॉम ऑपरेटर्स की तरफ से भी ऐसा कोई भी मैसेज नहीं जारी किया गया है। ऐसे में यूजर्स को इस तरह के मैसेज को फॉरवर्ड नहीं करना चाहिए। साथ ही अपने परिवार और दोस्तों को ऐसे मैसेज से सावधान करना चाहिए। इसे भी पढ़ें: मोबाइल हैकिंग और डाटा लीक के बढ़ रहे हैं केस, डरें नहीं बचाव करें, जानें कैसे

 

लिंक पर क्लिक करना होगा खतरनाक