सर्वश्रेष्ठ हिंदी डब एनिमे फिल्में | Hindi Anime Movies 2023

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/07/Best-Anime-Movies-.jpg

ओटीटी पर शानदार वेब सीरीज और फिल्में ही नहीं बल्कि कुछ एनिमे फिल्में हैं जिन्हें हिंदी में देखा जा सकता है। इन एनिमेडेट सर्वश्रेष्ठ हिंदी डब एनिमे फिल्मों को आप बच्चों के या खुद के मनोरंजन के लिए देख सकते हैं। आइए आगे आपको इस आर्टिकल में एनिमे फिल्में जो हिंदी में ओटीटी प्लेटफार्म पर मौजूद हैं। इनकी कहानी आपका मनोरंजन करने के साथ ही आपको एक अलग दुनिया में ले जाएगी।

शानदार हैं ये हिंदी डब एनिमे फिल्में

1. Ramayana: The Legend of Prince Rama

भारत में यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को जपानी निर्देशक यूगो साको ने बनाया था। हालांकि, इस एनिमे फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम’ को 1993 में जापान में रिलीज किया गया था।

2. Pokémon: Mewtwo Strikes Back Evolution

इस एनिमे फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक रहस्यमय ट्रेनर का निमंत्रण स्वीकार करने के बाद, ऐश, मिस्टी और ब्रॉक कृत्रिम रूप से बनाए गए पोकेमोन मेवातो से मिलते हैं जो युद्ध करना चाहता है।

3. STAND BY ME Doraemon 2

फिल्म में नोबिता अपनी दादी को दुल्हन दिखाने के लिए भविष्य की यात्रा करता है, लेकिन वयस्क नोबिता अपनी ही शादी से भाग गया है। फिल्म काफी शानदार है।

4. The Rebirth of Buddha

कनेमोटो की तरह 17 साल की सयाको अमानोकावा एक पत्रकार बनने की इच्छा रखती है। लेकिन कनेमोटो, भ्रष्टाचार घोटाले के बारे में एक गलत रिपोर्ट से शर्मिंदा होकर, ट्रेन के सामने कूद जाता है और आत्महत्या कर लेता है।

5. Spirited Away

10 वर्षिय लड़की अपने परिवार के साथ दूसरे शहर में शिफ्ट हो जाती है। इसके बाद उसे वह अचानक चुड़ैलों और आत्माओं द्वारा शासित दुनिया में भटकती है, एक ऐसी दुनिया जहां इंसान जानवरों में बदल जाते हैं।

6. Buddha 2

2500 साल पहले, भारत में सिद्धार्थ का जन्म शाक्य वंश के एक राजकुमार के रूप में हुआ था, लेकिन उन्होंने दुनिया को देखने के लिए एक राजकुमार के रूप में अपना पद छोड़ दिया।

7. Ponyo

फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे पांच साल का बच्चा गोल्डफीश प्रिंस से प्यार में पड़ जाता है। इसके बाद वह एक इंसान बन जाती है।

8. Pokémon the Movie: Secrets of the Jungle

Pokémon बड़ों से लेकर बच्चों तक को पसंद है। अगर आप भी इसके दिवाने हैं तो यह एनिमे फिल्म ओटीटी पर देखी जा सकती है। इस फिल्म की कहानी और एनिमेशन आपको जरूर पसंद आएगा।

हिंदी डब एनिमे फिल्में कहां देखें

एनिमे फिल्में कहां देखें
Ramayana: The Legend of Prince Rama YouTube
Pokémon: Mewtwo Strikes Back Evolution Netflix
STAND BY ME Doraemon 2 Netflix
The Rebirth of Buddha YouTube
Spirited Away Netflix
Buddha 2 ZEE5
Ponyo Netflix
Pokémon the Movie: Secrets of the Jungle Netflix