50MP Selfie कैमरा और 8GB RAM वाला स्मार्टफोन HMD Pulse Pro 2nd Edition आया सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/11/HMD-Pulse-Pro.jpg

Nokia का फोन बनाने के लिए फेमस हुई टेक कंपनी HMD Global अब अपने खुद की ब्रांडिंग वाले स्मार्टफोन भी बनाती है। इस कंपनी ने एक नया मोबाइल फोन HMD Pulse Pro 2nd Edition नाम के साथ पेश किया है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है यह स्मार्टफोन एचएमडी पल्स प्रो का ही एडवांस वर्जन बनकर आया है। फिलहाल इस नए 4जी स्मार्टफोन को थाईलैंड में अनविल किया गया है जो 50MP Camera और 8GB RAM की ताकत से लैस है।

HMD Pulse Pro 2nd Edition प्राइस

सामने आई जानकारी के अनुसार एचएमडी पल्स प्रो 2 एडिशन को थाईलैंड की रिटेलर साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर फोन की कीमत 4990 थाई भाट बताई गई है जो इंडियन करंसी अनुसार 13,990 रुपये के करीब है। यह मोबाइल सिंगल वेरिएंट में ही पेश हुआ है जिसमें 8GB RAM के साथ 256GB Storage दी गई है। यह एमएचडी मोबाइल इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं, अभी इस बारे में कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

HMD Pulse Pro 2nd Edition की स्पेसिफिकेशन्स

एचएमडी पल्स प्रो 2 एडिशन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस मोबाइल में MediaTek Helio G99 चिपसेट लगाया गया है। बताते चलें कि यह 4जी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है और 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

लिस्टिंग में दावा किया गया है कि इस मोबाइल में दिया गया चिपसेट पहले वाले वर्जन की तुलना में 45% अधिक फास्ट काम करता है। HMD Pulse Pro 2nd Edition को 8GB RAM से लैस बताया गया है जिसके साथ 256GB मेमोरी दी गई है। सामने आई डिटेल्स के मुताबिक इस सस्ते स्मार्टफोन को कम से कम 2 साल की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड के साथ लाया जाएगा।

HMD Pulse Pro

HMD Pulse Pro 4G स्मार्टफोन के दूसरे एडिशन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मौजूद है जो सेकेंडरी एआई सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा ​बताया गया है। गौरतलब है कि पहले वाले पल्स प्रो में भी 50MP selfie दिया गया था।

डिस्प्ले की बात करें तो एचएमडी पल्स प्रो 2 एडिशन में पंच-होल स्टाइल वाली एलसीडी स्क्रीन दी गई है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश का सपोर्ट मौजूद है। फिलहाल डिस्प्ले साइज तो सामने नहीं आया है लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि इसमें 6.56-इंच या फिर इससे बड़ी स्क्रीन मिलेगी। बताते चलें कि पहले वाला मॉडल 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता था। यानी नए और अपग्रेडेड वर्जन में बेहतर और फास्ट स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस मिलेगा।

फिलहाल HMD Pulse Pro 2nd Edition की अन्य डिटेल्स सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले कुछ ही दिनों में यह मोबाइल आधिकारिक तौर पर थाईलैंड में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।