Vivo Y32 5G 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ पेश, IP69 रेटिंग से भी लैस

Join Us icon

Vivo ने अपनी Y-सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo Y32 5G को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। कंपनी का यह नया बजट 5G फोन बड़ी 8,000mAh बैटरी और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ आया है। इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। खास बात यह है कि कंपनी ने इसे MIL-STD-810H और SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी दिया है। आइए, आगे डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo Y32 5G के स्पेसिफिकेशंस

Vivo Y32 5G में 6.87 इंच का LCD पैनल दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1592 x 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले में 1,300 निट्स तक की आउटडोर ब्राइटनेस मिलती है। इस स्क्रीन को TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी मिला है।

Vivo Y32 5G फोन में 4nm टेक्नोलॉजी पर बना Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 6GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, इसमें 6GB तक वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo Y32 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का ऑक्जिलरी सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Vivo Y32 5G फोन की बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बैटरी है। यह 44W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि 1,500 चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी की हेल्थ 80 फीसदी से ज्यादा बनी रहेगी। इस बड़ी बैटरी के चलते फोन लंबा बैकअप देगा।

Vivo Y32 5G में Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 मिलता है। फोन में स्टीरियो स्पीकर्स, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC, Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.1 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ड्यूरेबिलिटी के लिए इसे IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। इसके अलावा MIL-STD-810H और SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मौजूद हैं।

Vivo Y32 5G की कीमत और कलर

Vivo Y32 5G को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले सिंगल वैरियंट में लिस्ट किया गया है। यह फोन Dawn Gold और Midnight Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत और सेल की जानकारी नहीं दी है। उम्मीद है जल्द ही इसकी डिटेल्स आ सकती हैं।

Vivo Y32 5G उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ और मजबूत बिल्ड क्वालिटी वाला 5G स्मार्टफोन चाहिए है। हालांकि, इसकी कीमत सामने आने के बाद ही पता चलेगा कि यह बजट 5G सेगमेंट में कितना बेहतर विकल्प साबित होगा। प्राइस के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here