
वनप्लस ने अपनी होम मार्केट चीन में बड़ी बैटरी वाला नया स्मार्टफोन पेश किया है। यह मोबाइल ‘टर्बो’ सीरीज में जोड़ा गया है जो OnePlus Turbo 6Vs नाम के साथ लॉन्च हुआ है। वनप्लस टर्बो 6वीएस में तगड़ी 9000mAh battery, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले, 12GB RAM और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर की ताकत दी गई है जिसकी फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
OnePlus Turbo 6Vs स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस टर्बो 6वीएस 5जी फोन को 2772 × 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच कही FHD+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह फ्लैट सर्फेस वाली पंच-होल डिस्प्ले है जिसे flexible AMOLED पैनल पर बनाया गया है। इस फोन की डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सेंपलिंग रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 1800nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। कंपनी ने इसे आई प्रोटेक्शन फीचर्स के साथ पेश किया है और फोन अनलॉकिंग के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मौजूद है।
OnePlus Turbo 6Vs 5G फोन को Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Adreno 810 जीपीयू लगाया गया है। इस वनप्लस फोन में LPDDR4X RAM लगाई गई है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करती है।
फोटोग्राफी के लिए वनप्लस टर्बो 6वीएस स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मेन OIS कैमरा दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल monochrome सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस वनप्लस स्मार्टफोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
पावर बैकअप के लिए OnePlus Turbo 6Vs 5G फोन को तगड़ी 9000mAh बैटरी से लैस कर टेक मंच पर पेश किया गया है। मोबाइल की बैटरी इसकी सबसे बड़ी खूबी कही जा सकती है। यह 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। वनप्लस का दावा है कि सिंगल चार्ज में Turbo 6Vs स्मार्टफोन तकरीबन 25 घंटे का शॉर्ट-वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। फुल चार्ज के बाद इस फोन में 10 घंटे तक गेम खेले जा सकते हैं।
वनप्लस टर्बो 6वीएस 5जी फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। यह मोबाइल 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है जो बेहद तेजी से दूसरे मोबाइल को भी चार्ज कर सकती है। बताते चलें कि OnePlus Turbo 6Vs को IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग प्राप्त है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए साथ ही गर्म व चिकने लिक्विड से भी बचाती है।
OnePlus Turbo 6Vs प्राइस
वनप्लस टर्बो 6वीएस 5जी फोन चीन में सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल 12GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 3699 युआन है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 52,850 रुपये के करीब है। चाइना में यह नया वनप्लस 5जी फोन Orange Heat और Nova White कलर में बेचा जाएगा।












