HMD Thunder और Thunder Pro के फीचर्स लीक, मिलेगा OLED डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/06/hmd-thunder-pro-features-specifications-design-leak.jpg

HMD अपने स्मार्टफोन लाइनअप में बड़ा बदलाव कर सकता है। नई लीक जानकारी के अनुसार कंपनी अपनी Pulse सीरीज को बंद कर सकती है और इसकी जगह नई Thunder सीरीज लॉन्च कर सकती है। हालांकि ब्रांड ने ऐलान नहीं किया है इससे पहले लाइनअप में आने वाले HMD Thunder और HMD Thunder Pro स्मार्टफोंस के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस टिपस्टर ने शेयर किए गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

HMD Thunder सीरीज डिजाइन लीक

लीक हुई तस्वीरों के अनुसार HMD Thunder और HMD Thunder Pro स्मार्टफोंस में पीछे की तरफ हॉरिजॉन्टली पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। कैमरा मॉड्यूल के दोनों तरफ सर्कुलर कटआउट दिए गए हैं, जबकि LED flash को बीच में रखा गया है। डिजाइन के मामले में यह सीरीज HMD के पुराने फोंस से अलग नजर आ सकती है। कलर्स के मामले में बेस मॉडल Baby Blue, Midnight Black और Peach Pink में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, प्रो फोन Cosmic Black, Jade Green और Dark Bronze में लॉन्च हो सकता है।

HMD Thunder स्पेसिफिकेशंस लीक

टिपस्टर के अनुसार HMD Thunder में 6.67-इंच FHD+ HID OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

HMD Thunder
– HID OLED 6.67″ FHD+, 90Hz
– 50MP + 2MP / 8MP
– 4/128GB, 6/128GB
– Unisoc T620 2.2GHz
– Android 16
– 5,000mAh + 20W
– Side FPS, Full view display, 3.5mm audio, mono speaker,
Baby Blue, Midnight Black, Peach Pink pic.twitter.com/tQ3QJ98MK0

— HMD_MEME’S (@smashx_60) June 3, 2026

परफॉरमेंस के लिए HMD Thunder में Unisoc T620 प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz बताई गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह डिवाइस Android 16 पर काम कर सकता है। स्टोरेज की बात करें तो फोन 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट्स में आ सकता है।

HMD Thunder में 5000mAh बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 20W चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में साइट माउंटेड फिंगर प्रिंट स्कैनर, 3.5mm हैडफ़ोन जैक और मोनो speaker जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

HMD Thunder Pro स्पेसिफिकेशंस लीक

Thunder Pro मॉडल में भी 6.67-इंच FHD+ HID OLED डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। हालांकि कैमरा डिपार्टमेंट में यह मॉडल ज्यादा दमदार नजर आ सकता है। लीक के अनुसार फोन में 50MP OIS मेन कैमरा और 8MP ultra-wide कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, फ्रंट में में 50MP सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है।

HMD Thunder Pro में बड़ी 6000mAh बैटरी मिलने की बात कही गई है। इसके साथ 20W charging सपोर्ट दिया जा सकता है। परफॉरमेंस के लिए फोन में Unisoc T620 प्रोसेसर मिल सकता है। यह 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज में आ सकता है।

HMD Thunder Pro
– HID OLED 6.67″ FHD+, 90Hz
– 50MP OIS + 8MP UW / 50MP
– 8GB + 128GB, 256GB ufs2.2
– Unisoc T620 2.2GHz
– 6,000 + 20W
– nfc, IP65, Dual speakers, 2Mics, 3.5mm. audio, Metal frame, etc.
Cosmic Black, Jade Green, Dark Bronz pic.twitter.com/2UIJMdG72b

— HMD_MEME’S (@smashx_60) June 3, 2026

आगामी HMD Thunder Pro में NFC, IP65-रेटेड प्रोटेक्शन, डुअल स्पीकर्स, डुअल माइक्रोफोन, मेटल फ़्रेम और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

लॉन्च के बाद HMD Thunder सीरीज का मुकाबला संभावित तौर पर Redmi, Realme, Tecno, Infinix और Motorola के बजट स्मार्टफोंस से हो सकता है। यदि HMD इन फोंस सस्ते दाम में लाता है तो यह बढ़िया ऑप्शंस बन सकते हैं। हम आपको आगे भी इनसे जुड़े अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।