पहला हाइब्रिड फोन HMD Touch 4G हुआ भारत में लॉन्च, कीमत सिर्फ 3999 रुपये

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/hmd-touch-4g-india-launched-hybrid-phone-3999-rs.jpg

HMD ने आज भारत में अपना पहला हाइब्रिड फोन HMD Touch 4G लॉन्च किया है। यह फीचर फोन और स्मार्टफोन के मिले-जुले रूप में आया है। यानी इसमें कीपैड नहीं है न ही एक भारी स्मार्टफोन जैसा अनुभव देता है, लेकिन ग्राहकों की जरुरत और डिजिटल युग की अहम सुविधाओं को पूरा किया जा सकता है। यह क्लाउड फोन सर्विस, वीडियो कॉल और वॉइस मैसेजिंग को Express Chat ऐप के जरिए सपोर्ट कर सकता है। साथ ही इसमें Wi-Fi और टचस्क्रीन जैसी आधुनिक सुविधाएं भी हैं। इसे छोटे और पॉकेट-फ्रेंडली पैकेज में डिजाइन किया गया है। जिससे यह हर उम्र के यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। आइए, कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

HMD Touch 4G का डिस्प्ले 3.2-इंच का QVGA टचस्क्रीन है जो 2.5D कवर ग्लास से सुरक्षित किया गया है। इसकी टच रिस्पॉन्स स्क्रीन और स्मूद स्क्रॉलिंग इसे यूजर फ्रेंडली बनाती है। जिसकी मदद से फोन में मिलने वाली क्लाउड फोन सर्विस और Express Chat ऐप के फीचर्स को आसानी से उपयोग किया जा सकता है।

Cloud Phone Service यूजर्स को क्रिकेट स्कोर, न्यूज, मौसम अपडेट, वीडियो और अन्य मनोरंजन कंटेंट तक आसानी से पहुंच प्रदान कर सकता है। Express Chat ऐप के जरिए ग्राहक एक-दूसरे के साथ वीडियो कॉल कर सकते हैं, वॉइस मैसेज भेज सकते हैं और टेक्स्ट, फोटो व इमोजी के माध्यम से प्राइवेट या ग्रुप चैट भी कर सकते हैं। इस ऐप को Android और iOS डिवाइस पर भी फ्री डाउनलोड किया जा सकता है, जिससे HMD Touch 4G और स्मार्टफोन यूजर्स के बीच कनेक्टिविटी आसान हो सकती है।

फोन का डिजाइन आप देख सकते हैं कि इसमें स्मार्टफोन जैसी सुविधाएं के साथ फीचर फोन का कॉम्पैक्ट लुक दिया गया है। इसका साइज 102.3 mm हाइट, 61.85 mm चौड़ाई और 10.85 mm डेप्थ वाला है। जबकि वजन सिर्फ 100 ग्राम रखा गया है। फोन में Quick-Call बटन भी दिया गया है, जिससे आप आपातकालीन कॉल कर सकते हैं या वॉइस मैसेज भी रिकॉर्ड कर सकते हैं।

HMD Touch 4G में 2MP का रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ और 0.3MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह बेसिक अनुभव दे सकता है। इसमें फोन Unisoc T127 SoC पर काम करता है। इसमें 64MB RAM के साथ 128MB इंटरनल स्टोरेज प्रदान किया गया है। डिवाइस में माइक्रोSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। बैटरी के मामले में 1950mAh साइज दिया गया है जिससे लगभग 30 घंटे तक बैकअप मिल सकता है। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए USB Type-C पोर्ट मौजूद है।

कनेक्टिविटी के मामले में HMD Touch 4G Bluetooth 5.0, Wi-Fi हॉटस्पॉट, 3.5mm हेडफोन जैक, GPS, Beidou और डुअल नैनो SIM कार्ड सपोर्ट मिल जाता है। इसके साथ ही यह IP52 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से कुछ हद तक सुरक्षित रह सकता है। इसमें FM रेडियो, सिंगल माइक्रोफोन और स्पीकर है।

HMD Touch 4G को Cyan और Dark Blue कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत केवल 3,999 रुपये रखी गई है। यह डिवाइस HMD की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। HMD Touch 4G उन यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है जो आसान, भरोसेमंद और यूनिक डिवाइस लेना चाहते हैं। हालांकि देखना होगा की आगे इसे ग्राहकों द्वारा कितना पसंद किया जाता है। उम्मीद है आपको इस मोबाइल की जानकारी पसंद आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।