HONOR 600 सीरीज के तीन स्मार्टफोन जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट्स पर हुए स्पॉट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/Honor-500-500-Pro-design-specs-storage-options-before-launch.jpg

HONOR जल्द ही अपनी नई HONOR 600 सीरीज को मार्केट में लॉन्च कर सकता है। इस लाइनअप दो मॉडल्स HONOR 600 और HONOR 600 Pro को TUV और GCF सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जबकि इसी सीरीज का  HONOR 600e फोन Google Play Console पर सामने आया है। इन लिस्टिंग्स से लगता है कि जल्द ही यह बाजार में आ सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Honor 600 सीरीज के दो मॉडल नंबर “VKP-NX9” और “VKJ-NX9” को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। हालांकि इस लिस्टिंग में फोन के नाम सामने नहीं आए हैं, लेकिन पहले सामने आए Global Certification Forum (GCF) डेटाबेस से पता चलता है कि “VKP-NX9” मॉडल नंबर Honor 600 Pro से जुड़ा है, जबकि “VKJ-NX9” मॉडल नंबर Honor 600 का है। TUV सर्टिफिकेशन से यह भी सामने आया है कि दोनों स्मार्टफोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आ सकते हैं, जिससे ये धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।

GCF लिस्टिंग के अनुसार दोनों स्मार्टफोन 2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क सपोर्ट करेंगे। जिसमें SA (Standalone) और NSA (Non-Standalone) दोनों मोड शामिल होंगे। इसके अलावा इन डिवाइस में eSIM सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है, जो प्रीमियम स्मार्टफोंस में आम बात हो गई है। वहीं, इन दोनों मॉडल्स के अन्य स्पेसिफिकेशंस अभी पता नहीं चले हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इनके बारे में और जानकारी सामने आ सकती है।

ऊपर बताए गए मॉडल्स के साथ Honor 600 सीरीज का एक और मॉडल Honor 600e भी चर्चा में है। यह स्मार्टफोन Google Play Console डेटाबेस पर दिखाई दिया है, जिससे इसके कुछ अहम फीचर्स सामने आए हैं। लिस्टिंग के मुताबिक यह फोन MediaTek MT6858 चिपसेट के साथ आ सकता है। इसमें ARM Cortex-A78 आधारित प्रोसेसर कोर दिए जा सकते हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G610 GPU मिलने की संभावना है।

Google Play Console लिस्टिंग में Honor 600e में लगभग 12GB RAM मिल सकती है और इसका डिस्प्ले 1200 × 2600 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android वर्जन पर आधारित हो सकता है। जिससे ग्राहकों को बेहतर परफॉरमेंस और नए सॉफ्टवेयर फीचर्स मिल सकते हैं।

Honor 600 सीरीज के Honor 600, Honor 600 Pro और Honor 600e के लॉन्च को लेकर कंपनी ने अभी तक आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन लगातार सामने आ रही सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स से यह साफ है कि यह लाइनअप जल्द ही अलग-अलग मार्केट्स में एंट्री कर सकता है। इसकी और जानकारी के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।