
Honor ने हाल ही में ग्लोबल मार्केट में अपनी नई Honor 600 series को लॉन्च किया है, जिसमें Honor 600 और Honor 600 Pro शामिल हैं। जबकि Honor 600 Lite को कुछ हफ्ते पहले पेश किया गया था। वहीं, अब खबरें हैं कि कंपनी इस लाइनअप में एक और डिवाइस जोड़ सकती है। जिसे जल्द ही Honor 600e नाम से लॉन्च किया जा सकता है। यह बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट हुआ है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
बता दें कि पूर्व में Honor 600e को Google Play Console लिस्टिंग में देखा गया था। जिससे इसके आने की जानकारी मिली थी। इस डिवाइस का मॉडल नंबर LNA-NX3 बताया गया है, जो कि Honor 600 Lite (LNA-NX1) से मिलता-जुलता है। इससे लगता है कि दोनों स्मार्टफोन कई मामलों में एक समान हो सकते हैं।
यदि Geekbench डेटाबेस की बात करें तो Honor 600e में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट मिल सकता है। हालांकि चिपसेट का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन CPU और GPU डिटेल्स से यही अंदाजा लगाया जा रहा है।
Geekbench लिस्टिंग से यह भी सामने आया है कि Honor 600e स्मार्टफोन 8GB RAM के साथ आ सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Android 16 मिल सकता है। परफॉरमेंस की बात करें तो फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 985 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,983 स्कोर हासिल किया है। जो इस चिपसेट के हिसाब से सामान्य माने जा सकते हैं।
पूर्व में सामने आई Google Play Console लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि Honor 600e में 12GB RAM वैरियंट भी दिया जा सकता है। फोन में FHD+ (1200 × 2600 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 520ppi पिक्सल डेंसिटी वाला डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। हालांकि इसके बाकी फीचर्स अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यह काफी हद तक Honor 600 Lite मॉडल जैसा हो सकता है।
जानकारी के लिए बता दें कि Honor 600 Lite में 6.6-इंच AMOLED डिस्प्ले, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 16MP फ्रंट कैमरा और 108MP + 5MP अल्ट्रा-वाइड डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके साथ 6,520mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो आगामी Honor 600e को फिलहाल इंटरनली टेस्ट किया जा रहा है। इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना है। यदि यह इस महीने लॉन्च नहीं होता है, तो मई में इसकी एंट्री हो सकती है। वहीं, Honor के भारत में फिलहाल एक्टिव न होने के कारण इस सीरीज के स्मार्टफोंस के यहां लॉन्च होने की संभावना कम लग रही है। उम्मीद है यह डिवाइस यूरोप या साउथईस्ट एशिया जैसे मार्केट्स में पेश किया जा सकता है। हम आगे भी जानकारी मिलने पर आपको अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।









