
ऑनर ने अप्रैल महीने में अपनी ‘डिजिटल सीरीज’ के तहत दो मोबाइल Honor 600 और Honor 600 Pro मलेशिया में लॉन्च किए थे। ये दोनों 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फोन बनकर आए थे जिसमें iPhone 17 Pro Max जैसा कैमरा मॉडल्यू डिजाइन दिया गया था। अब ये दोनों स्मार्टफोन ब्रांड की होम मार्केट चीन में भी एंट्री लेने वाले हैं। रोचक बात है कि चाइना में लॉन्च होने वाले ऑनर 600 और ऑनर 600 प्रो का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स ग्लोबल मॉडल्स से अलग रखी जा रही है।
चीन में Honor 600 series 25 मई को लॉन्च होगी। इस सीरीज में ऑनर 600 और ऑनर 600 प्रो स्मार्टफोंस शामिल रहेंगे। यह फोन लॉन्च ईवेंट चीन में 25 मई की शाम 7 बजे आयोजित किया जाएगा जो इंडिया समयानुसार 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। ऑनर वेबसाइट पर दोनों अपकमिंग 5जी फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जहां लुक और डिजाइन के साथ ही फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की भी अहम जानकारी दे दी गई है।
सबसे पहले डिजाइन की ही बात करें तो ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुई ऑनर 600 सीरीज में रेक्टेंगल शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। यह कुछ हद तक आईफोन 17 प्रो सीरीज से इंस्पायर्ड लगता है। वहीं चीन में लॉन्च होने वाले ऑनर 600 सीरीज स्मार्टफोंस में आईफोन एयर जैसी लुक देने वाला पिल शेप कैमरा मॉड्यूल लगाया गया है। ऐसा डिजाइन Honor 500 series में भी इस्तेमाल हुआ था। आप नीचे लगी फोटोज़ में ग्लोबल मॉडल और चाइना मॉडल का डिजाइन डिफरेंस देख सकते हैं।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में भी चीन में 25 मई को लॉन्च होने वाले Honor 600 और Honor 600 Pro स्मार्टफोन ग्लोबल मॉडल से अधिक एडवांस होंगे। कंपनी द्वारा बताया जा सकता कि चाइना में ऑनर 600 सीरीज को पावरफुल 8600mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा। ग्लोबल मार्केट में इन्हें 7000mAh battery पर लॉन्च किया गया था। अंतर साफ है कि चीनी ग्राहकों को बड़ी बैटरी पावर मिलेगी।
चाइना में लॉन्च होने वाले इन ऑनर 5जी फोंस की अन्य स्पेसिफिकेशन्स तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन, अगर ग्लोबल मार्केट वाले ऑनर 600 और ऑनर 600 प्रो का ही जिक्र करें तो कंपनी ने इन्हें 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया था। वहीं मोबाइल्स को तेजी से चार्ज करने के लिए इनमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई थी। Honor 600 Pro को कंपनी 50W wireless चार्जिंग के साथ लेकर आई थी। वहीं इन दोनों स्मार्टफोंस में यूजर्स को 27W रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिला था।
ग्लोबल मार्केट में Honor 600 Pro 5G फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च हुआ था। वहीं Honor 600 5G फोन को Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर लाया गया था। ये दोनों मोबाइल एंड्रॉयड 16 आधारित MagicOS 10 पर काम करते हैं। इन्हें ड्रॉप रजिस्टेंस मैटल फ्रेम पर बनाया गया है और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग से लैस किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए Honor 600 और Honor 600 Pro में एफ/1.9 अपर्चर वाला 200MP OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है। सीरीज के प्रो मॉडल में 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस भी शामिल है। ऑनर 600 में जहां 30x digital zoom मिलता है वहीं ऑनर 600 प्रो में 120x digital zoom का सपोर्ट मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इन ऑनर 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
स्क्रीन के मामले में दोनों स्मार्टफोन एक समान हैं। इन्हें 2728 x 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह AMOLED पैनल पर बनी फ्लेट स्क्रीन है जिसपर 1nit-120Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग सहित 8000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। दोनों 5जी फोन कंपनी ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है।












