27 तारीख को लॉन्च होगा 20-एमपी कैमरा और 6जीबी रैम वाला यह फ्लैगशिप फोन

हुआवई के सब ब्रांड आॅनर ने पिछले साल आॅनर 8 पेश किया था जिसे खासा पसंद किया गया था। वहीं अब कंपनी इसी फोन के नेक्स्ट वर्ज़न को जल्द ही सामने लाने वाल है। प्राप्त जानकारी अनुसार 27 जून को हुआवई अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन आॅनर 9 पेश करने वाली है।
लेनोवो ब्रांड मोटो ला रहा है डुअल कैमरे वाला फोन, जानकारी हुई लीक
दरअसल 27 जून को आॅनर बर्लिन शहर में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। इस ईवेंट के लिए कंपनी की ओर से मीडिया ईन्वाइट भेजे जाने शुरू कर दिए है। कंपनी ने इस ईन्वाइट पर ‘लाइट कैचर’ लिखा है। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस दिन आॅनर अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन आॅनर 9 लॉन्च करेगी।
Honor having a flagship launch on June 27th. Will this be about the Honor '9'? pic.twitter.com/PLPBL4jpmm
— Roland Quandt (@rquandt) May 15, 2017
आॅनर 9 को लेकर अब तक सामनें आए लीक्स पर गौर करें तो यह फोन 5.2-इंच की फुलएचडी डिस्प्ले पर पेश किया जा सकता है। यह फोन ईएमयूआई स्कीन के साथ एंडरॉयड नुगट पर आधारित होगा तथा किरीन 960 चिपसेट पर कार्य करेगा।
सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) और जे5 (2017) की जानकारी आई सामनें, लॉन्च पहले जानें इनकी स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी की ओर से इसे 4जीबी या 6जीबी रैम पर पेश किया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। लीक में बताया गया है कि फोन में 20-मेगापिक्सल और 12-मेगापिक्सल के दो बैक कैमरे होंगे। बहरहाल आॅनर 9 को लेकर अभी कंपनी द्वारा की जाने वाल घोषणा का इंतजार है।