
Honor ने चीन में आखिरकार Honor Magic 3 सीरीज स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन Honor Magic 3, Honor Magic 3 Pro, और Honor Magic 3 Pro+ लॉन्च किए हैं। इन तीनों स्मार्टफोन में से Honor Magic 3 Pro+ मॉडल टॉप एंड द वेरिएंट है। Honor Magic 3 Pro और Honor Magic 3 Pro+ स्मार्टफोन को कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 888+ SoC के साथ पेश किया है। वहीं Honor Magic 3 स्मार्टफोन को Snapdragon 888 SoC के साथ पेश किया है। यहां हम आपको Honor Magic 3, Honor Magic 3 Pro और Honor Magic 3 Pro+ की स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स की डिटेल्स दे रहे हैं।
Honor Magic 3 सीरीज स्पेसिफिकेशन्स
Honor ने Magic 3 सीरीज के तीन स्मार्टफोन – Honor Magic 3, Honor Magic 3 Pro और Honor Magic 3 Pro+ पेश किए हैं। इन तीनों में 6.76-इंच का 10-बिट 89°कर्व OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजलूशन 2772 × 1344 पिक्सल FHD+ और 1.07 बिलियन कलर, 100% DCI-P3 कलर गौमट, 120Hz रिफ्रेश रेट और फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए पिल शेप कटआउट दिया गया है।

HUAWEI Mate40 सीरीज की तरह इसमें भी सर्कूलर कैमरा रिंग दिया गया है। वहीं इस सीरीज का सबसे प्रीमियम HONOR Magic3 Pro+ स्मार्टफ़ोन PORSCHE DESIGN HUAWEI Mate40 RS के डिज़ाइन की याद दिलाता है। Honor Magic 3 स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 888 SoC स्मार्टफोन को 8GB RAM के साथ 128GB/256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। वहीं दोनों प्रो मॉडल को Qualcomm Snapdragon 888+ चिपसेट के साथ 8GB/12GB RAM और 128GB/256GB/512GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।
HONOR Magic 3 स्मार्टफोन को गोल्डन, ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वहीं प्रो मॉडल को गोल्डल, ब्लैक और व्हाइट तीन कलर ऑप्शन में उतारा गया है। Pro Plus वेरिएंट सिर्फ व्हाइट और ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है। ऑनर के तीनों स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित Magic UI 5.0 पर रन करते हैं। ग्लोबल मार्केट में ये तीनों स्मार्टफोन गूगल मोबाइल सर्विसेस के साथ पेश किए जाएंगे।

HONOR Magic 3 कैमरा स्पेसिफिकेशन्स
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो तीनों स्मार्टफोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही Pro और Pro Plus स्मार्टफोन में फेस ऑथेंटिकेशन के लिए 3D कैमरा दिया जाएगा। वहीं रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो तीनों स्मार्टफ़ोन में यह अलग अलग कॉम्बिनेशन के साथ आता है।
HONOR Magic 3 कैमरा
- 50 मेगापिक्सल 1/1.56 इंच वाइड सेंसर
- 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर
- 64 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर
HONOR Magic 3 Pro कैमरा
- 50 मेगापिक्सल 1/1.56 इंच वाइड सेंसर
- 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर
- 64 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर
- 64 मेगापिक्सल सेंसर 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम
HONOR Magic 3 Pro+ कैमरा
- 50 मेगापिक्सल 1/1.28 इंच वाइड सेंसर
- 64 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर
- 64 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर
- 64 मेगापिक्सल 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम सेंसर
इस के साथ Pro मॉडल के स्मार्टफोन में 8×8 dTOF लेजर फोकिंग सिस्टम दिया जाएगा जो कि मल्टीस्पेक्ट्रल कलर टेंप्रेचर सेंसर और फ़्लिकर सेंसर दिया जाएगा। तीनों ही हेंडसेट दुनिया के पहले IMAX इंहेंस्ड सर्टिफाइड स्मार्टफोन हैं।ये स्मार्टफोन न सिर्फ LOG फॉर्मेट रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं बल्कि 8 प्रोफेशनल 3D LUT कलर ग्रेडिंग प्रोफ़ाइल को भी सपोर्ट करते हैं।

HONOR Magic 3 सीरीज अन्य फीचर्स
कनेक्टिविटी की बात करें तो ये स्मार्टफोन डुअल-SIM, 5G, WiFi 6, Bluetooth 5.2, NFC, और USB Type-C पोर्ट (USB 3.1 Gen1, DP1.2) के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही ऑनर के ये स्मार्टफोन OS Turbo X, GPU Turbo X, और Link Turbo X जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम फ़ीचर सपोर्ट करते हैं। यह भी पढ़ें : इस दिन 1947 रुपए में Simple One ई-स्कूटर की बुकिंग होगी शुरू, सिंगल चार्ज में चलेगा 240Km
ऑनर के तीनों स्मार्टफोन में तीन माइक्रोफोन, डुअल स्टीरियो स्पीकर, 4,600mAh बैटरी और 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलता है। इसके साथ ही प्रो मॉडल में 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही HONOR Magic Pro और HONOR Magic Pro+ स्मार्टफोन को IP68 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। वहीं HONOR Magic 3 को IP54 रेटिंग के साथ आता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन भारत में नए अवतार में हुआ लॉन्च, जानें इसकी दमदार खूबियां और कीमत

HONOR Magic 3 सीरीज की कीमत
HONOR Magic 3 कीमत
- 8GB + 128GB – 4,599 युआन (क़रीब 52,734 रुपये)
- 8GB + 256GB – 4,999 युआन (क़रीब 57,321 रुपये)
HONOR Magic 3 Pro कीमत
- 8GB + 256GB – 5,999 युआन (क़रीब 68,787 रुपये)
- 12GB + 512GB – 6,799 युआन (क़रीब 77,960 रुपये)
HONOR Magic3 Pro + कीमत
- 12GB + 512GB – 7,999 युआन (क़रीब 91,720 रुपये)
HONOR Magic 3 सीरीज स्मार्टफोन की चीन में प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। तीनों स्मार्टफोन की सेल 20 अगस्त से शुरू होगी। फिलहाल ऑनर से इन स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने को लेकर कोई डिटेल शेयर नहीं की है।



















