
Honor अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Magic 9 को इस महीने के अंत में चीन में पेश करेगा। वहीं, लॉन्च से पहले इस सीरीज को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। लेटेस्ट अपडेट में टिप्स्टर Smart Pikachu ने Honor Magic 9 सीरीज में शामिल होने वाले संभावित मॉडल्स की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार कंपनी इस बार Magic 9, Magic 9 Pro Max और Magic 9 Super Power Edition को लेकर आ सकती है। खास बात यह है कि सीरीज के टॉप मॉडल में 11,000mAh तक की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Honor Magic 9 के संभावित स्पेसिफिकेशंस
लीक के अनुसार Honor Magic 9 में 6.37-इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल 200MP ARRI कैमरे दिए जा सकते हैं। इनमें से एक 200MP कैमरा 1/1.56-इंच सेंसर वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। यही नहीं फोन में 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की भी जानकारी सामने आई है।
Honor Magic 9 में सिक्योरिटी के लिए 3D फेस रिकग्निशन सिस्टम दिया जा सकता है। वहीं, फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की बात कही गई है।
परफॉरमेंस के लिए Honor Magic 9 फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। डिजाइन की बात करें तो इसमें यूनिबॉडी कोल्ड-कार्व्ड ग्लास डिजाइन दिया जा सकता है। एक अन्य लीक के मुताबिक इसके स्क्रीन बेजल Magic 9 Pro Max की तुलना में थोड़े पतले हो सकते हैं।
Honor Magic 9 Pro Max के संभावित स्पेसिफिकेशंस
सीरीज का बड़ा मॉडल Honor Magic 9 Pro Max 6.8-इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें 8,800mAh की बैटरी मिलने की बात कही गई है। कैमरा सेटअप में यहां भी डुअल 200MP ARRI कैमरे दिए जा सकते हैं।
Honor Magic 9 Pro Max में डुअल 3D फेस रिकग्निशन सेंसर 1:1 लेआउट में दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, परफॉरमेंस के लिए नया Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट मिल सकता है।
फोन के डिजाइन में यूनिबॉडी मेटल बॉडी मिलने की बात कही गई है। डिस्प्ले के बेजल सिर्फ 0.98mm के हो सकते हैं। इसके अलावा Pro Max मॉडल में Honor की Black Diamond स्क्रीन टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है। यह स्क्रीन बेहतर ब्लैक लेवल के साथ ज्यादा ब्राइट और क्लियर विजुअल दे सकती है।
Honor Magic 9 Super Power Edition डिटेल्स
Honor Magic 9 Super Power Edition में 6.8-इंच की 165Hz डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है। फोन में 11,000mAh की बड़ी बैटरी और एक्टिव कूलिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor Magic 9 Super Power Edition में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का दूसरा सेंसर और एक अन्य 50MP कैमरा मिल सकता है। वहीं, प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगाया जा सकता है। फोन में ग्लास-फाइबर बॉडी मिलने की बात कही गई है।
कब लॉन्च होगी Honor Magic 9 सीरीज?
कंपनी के अनुसार, Honor Magic 9 Series को चीन में 28 सितंबर को पेश किया जाएगा। हालांकि Honor ने अभी Magic 9 सीरीज के सभी मॉडल और इनके स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में लॉन्च के करीब आने के साथ फोन की कीमत और अन्य फीचर्स को लेकर और जानकारी सामने आने की उम्मीद है। आप आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स साइट पर विजिट करते हैं।










