Honor Magic V6 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ बनेगा पहला पावरफुल फोल्डेबल

Join Us icon

Honor अपना अगला बुक स्टाइल फोल्ड फोन लेकर आ रहा है। ब्रांड ने पुष्टि की है कि आगामी Mobile World Congress 2026 (MWC 2026) में नया फोल्डेबल फ्लैगशिप Honor Magic V6 पेश होगा। इस इवेंट से पहले ही ब्रांड ने आधिकारिक पोस्टर जारी कर डिवाइस का चिपसेट भी कंफर्म कर दिया है। साथ ही Honor Mall पर इसकी रिजर्वेशन लिस्टिंग भी लाइव हो चुकी है। जिससे इसके ऑफिशियल डिजाइन की डिटेल्स सामने आई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

आधिकारिक तस्वीरों में आगामी Honor Magic V6 का रेड एडिशन सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह डिवाइस वाइट, ब्लैक और गोल्ड जैसे कलर ऑप्शंस में उपलब्ध हो सकता है। डिजाइन की बात करें तो Magic V6 अपने पिछले मॉडल Honor Magic V5 की तुलना में ज्यादा प्रीमियम और शार्प लुक के साथ नजर आया है। जहां पूर्व मॉडल Magic V5 में स्मूद लेदर फिनिश और सिंपल कैमरा रिंग था। वहीं, V6 में रिच वेगन लेदर टेक्सचर और ज्यादा स्लिम व पॉलिश्ड फ्रेम देखने को मिला है।

फोन का सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल पहले से ज्यादा उभरा हुआ दिखता है, जिससे यह ज्यादा अच्छा लुक दे रहा है। कैमरा मॉड्यूल के अंदर क्वाड्रंट-स्टाइल लेंस अरेंजमेंट अपनाया गया है, जो V5 के सिंपल सिमेट्रिकल लेआउट की जगह ज्यादा क्लीन और प्रीमियम अपग्रेड दे सकता है।

परफॉरमेंस के मामले में Honor Magic V6 खास बनाने वाला है। क्योंकि कंपनी ने पुष्टि की है कि यह Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होगा। यह इस चिप के साथ आने वाला पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन बताया गया है, जिससे हाई-एंड परफॉरमेंस और बेहतर पावर एफिशिएंसी की उम्मीद की जा रही है।

डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन को लेकर लीक में बताया गया है कि इसका आउटर स्क्रीन 2420 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन सपोर्ट कर सकता है। जबकि इनर फोल्डेबल डिस्प्ले 2352 x 2172 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलने की उम्मीद है, जिसके साथ अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी शामिल हो सकते हैं।

बैटरी और चार्जिंग के मामले में अपकमिंग Honor Magic V6 शानदार साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 7,150mAh बैटरी दी जा सकती है, जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। इसके अलावा, डिवाइस में प्रोपाइटरी RF और एफिशिएंसी एन्हांसमेंट चिप्स, फुल वाटरप्रूफिंग और BeiDou सैटेलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।

आगामी Honor Magic V6 न सिर्फ डिजाइन में बल्कि परफॉरमेंस और कैमरा के मामले में भी बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है। यदि आप भी आने वाले महीने में नया फोल्ड फोन लेने का मन बना रहे हैं और चीन में हैं तो Magic V6 के लिए रुक सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here