
Honor जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Honor X70 चीन में पेश कर सकता है। यह पूर्व में आई एक्स60 सीरीज का सक्सेसर बनकर आ सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले ही डिवाइस की लाइव इमेज और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस चीनी टेक ब्लॉगर Experience More ने शेयर किए हैं। फोन की खास बात यह भी है कि यह अब तक की सबसे बड़ी यानी 8300mAh बैटरी के साथ आ सकता है। जिसकी पुष्टि तस्वीर में भी हुई है। आइए जानें इस आगामी मोबाइल्स से जुड़ी सभी डिटेल्स:
Honor X70 डिजाइन (लीक)
- लीक के अनुसार, Honor X70 में फ्रंट पर फ्लैट OLED डिस्प्ले और बैक पर एक गोल कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है।
- डिवाइस के रियर पैनल पर MTN-AN00 मॉडल नंबर देखा गया है, जिससे इसके आधिकारिक मॉडल की पुष्टि की गई है।
- फोन की बड़ी बैटरी के बावजूद फोन का वजन 193 से 199 ग्राम के बीच होने की बात समाने आई है। जो इसे हल्का और यूजर-फ्रेंडली बना सकता है।
Honor X70 स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- डिस्प्ले: लीक में बताया गया है कि Honor X70 स्मार्टफोन में 6.79-इंच की OLED स्क्रीन दी जा सकती है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन (2640 x 1200 पिक्सल) का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसका पैनल बढ़िया एक्सपीरियंस देने में सक्षम हो सकता है।
- प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का दमदार Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।
- रैम और स्टोरेज: Honor X70 को 12GB फिजिकल रैम और 12GB वर्चुअल रैम के साथ पेश किया जा सकता है। यानी कुल 24GB तक मेमोरी का उपयोग किया जा सकता है। इसके साथ स्पेस के लिए 256GB स्टोरेज हो सकता है।
- बैटरी और चार्जिंग: लीक के अनुसार Honor X70 डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी 8,300mAh बैटरी होगी। यह लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम होगी। इसे 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। यह भी बताया गया है कि सिर्फ 512GB वैरियंट में 80W वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है।
- कैमरा: फोटोग्राफी के लिए Honor X70 में OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ एक 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है।
- सॉफ्टवेयर: सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Magic OS 9.0 पर आधारित Android 15 पर काम कर सकता है।












