नहीं मिला COVID-19 वैक्सीन स्लॉट तो इस नंबर पर करें कॉल, तुरंत मिलेगा Appointment

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/04/Corona-Vaccine-.jpeg

कोरोना वायरस से खुद को बचाने के लिए वैक्सीन बहुत ही महत्वपूर्ण है। वैक्सीनेशन के लिए आपको ऑनलाइन स्लॉट बुक करना होता है। लेकिन, कई लोग आज भी ऐसे हैं जो वैक्सीनेशन के स्लॉट बुक नहीं कर पा रहे हैं। ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इसे बुक करने का तरीका ही नहीं पता है। COVID-19 वैक्सीनेशन स्लॉट लेना 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए वॉक-इन की सुविधा नहीं है। उन्हें पहले से अपॉइंटमेंट बुक करना होता है और उसके बाद ही वे COVID-19 वैक्सीन लगवा पाते हैं। वहीं, अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के प्रमुख आरएस शर्मा ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिसकी मदद से वैक्सीन स्लॉट बुक किया जा सकेगा।

इससे पहले तक CoWIN पोर्टल, Aarogya Setu ऐप और UMANG ऐप के जरिए COVID-19 वैक्सीन के लिए अपॉइंटमेंट बुक किया जा रहा था। लेकिन, अब कॉल के जरिए COVID-19 वैक्सीन स्लॉट की बुकिंग या रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को आसान बना दिया है। हेल्पलाइन नंबर 1075 के जरिए COVID-19 वैक्सीन स्लॉट बुक कर सकते हैं। आइए आगे आपको जानकारी देते हैं कि कॉल कर कैसे Vaccine Slot होगा बुक। इसे भी पढ़ें: Corona Vaccine सेंटर का पता बताएगा Whatsapp, फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स

कॉल पर कैसे बुक करें COVID-19 वैक्सीनेशन स्लॉट:

ऑन-साइट रजिस्‍ट्रेशन

ध्यान रहे कि यह प्रक्रिया सिर्फ 18 वर्ष से 44 साल के लोगों के लिए नहीं है। इसमें 45 वर्ष के लोग जिन्होंने सेल्फ-रजिस्टर नहीं किया वह नजदीकी कोविड वैक्सीन सेंटर पर जा सकते हैं। वहां आप खुद को रजिस्टर करा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: COVID Vaccine Registration In India: 18 से ज्यादा उम्र वाले ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

वैक्‍सीन के लिए चाहिए ये डॉक्‍युमेंट्स

किसी भी मोड से रजिस्‍ट्रेशन कराएं, टीकाकरण से पहले आपको पहचान पत्र दिखाना होगा। सरकार ने 12 तरह के पहचान पत्रों को टीकाकरण के लिए अप्रूव किया है। ये इस प्रकार हैं:

  1. आधार कार्ड
  2. वोटर आईडी
  3. पासपोर्ट
  4. ड्राइविंग लाइसेंस
  5. पैन कार्ड
  6. हेल्‍थ इंश्‍योरेंस स्‍मार्ट कार्ड
  7. पेंशन डॉक्यूमेंट
  8. बैंक/पोस्‍ट ऑफिस पासबुक