
भारतीय रेल में यात्रा करने के लिए लिए ट्रेन टिकट इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज़्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की ऐप या वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। अगर आपके पास रेल में यात्रा के लिए रिज़र्वेशन नहीं है तो लोग रेल यात्रा के लिए तत्काल भी टिकट बुक कर सकते हैं। यहां हम आपको तत्काल में टिकट बुक करने के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
बता दें कि तत्काल टिकट रेल यात्रा से 24 घंटे पहले बुक किया जा सकता है। यानी ऐसे यात्रा जिन्हें 20 जनवरी को ट्रेन में यात्रा करनी है उन्हें 19 जनवरी को तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। बता दें कि रेल यात्री एसी कोच में यात्रा करने के लिए सुबह दस बजे लॉगइन करना पड़ता है। वहीं नॉन ऐसी कोच में यात्रा करने के लिए तत्काल टिकट सुबह 11 बजे बुक की जा सकती है।
जहां तक टिकट के कीमत की बात है, तत्काल टिकटों के लिए सेकेंड क्लास के लिए बेसिक किराए की 10 प्रतिशत और दूसरे क्लास में यात्रा करने के लिए बेसिक किराए का 30 प्रतिशत ज़्यादा शुल्क वसूला जाता है। इसके साथ ही टिकट की क़ीमत ट्रेन यात्रा की दूरी पर भी निर्भर करता है।
IRCTC की वेबसाइट से तत्काल टिकट कैसे बुक करें
स्टेप 1 – तत्काल टिकट बुक करने के समय से पांच मिनट पहले IRCTC की वेबसाइट लॉगइन करें।
स्टेप 2 – यूजर्स एक साथ चार पेसेंजर के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।
स्टेप 3 – टिकट बुक करने के लिए आपको सबसे पहले जहां से यात्रा शुरू करनी है और जहां यात्रा ख़त्म होनी वह जगह डालनी है। इसके साथ ही यात्रा की डेट भी सलेक्ट करनी है।
स्टेप 4 – अब आपको सब्मिट करनी है।
स्टेप 5 – अब आपको ‘तत्काल’ कोटा सलेक्ट करना है।
स्टेप 6 – यहां आपको ‘बुक नॉऊ’ में टैप करना है।
स्टेप 7 – अगले पेज में यूज़र्स को पेसेंजर के नाम, उम्र, लिंग और सीट की जानकारी भरनी है।
स्टेप 8 – अब आपको ‘Book only if confirm berths are allotted’ चेकबॉक्स पर क्लिक करना है।
स्टेप 9 – नीचे दिख रहे कैप्चा कोड को भरना है।
स्टेप 10 – अब आपको पेमेंट मेथड को सलेक्ट करना है।
नोट – तत्काल टिकट कंफर्म होने के बाद टिकट कैंसल करने पर यूज़र्स को रिफंड नहीं मिलता है।
IRCTC App से तत्काल टिकट बुक कैसे करें
स्टेप 1 – तत्काल टिकट बुकिंग समय से 10 मिनट पहले IRCTC में लॉगइन कर लें।
स्टेप 2 – अब यात्रा कहां से कहां तक की है और कब करनी है इसकी डिटेल भर कर ‘SUBMIT’ पर क्लिक करें।
स्टेप 3 – नेक्स्ट पेज ओपन होने पर आपको तत्काल कोटे पर क्लिक करना है।
स्टेप 4 – अब आपको ट्रेन चुननी है और ‘Book Now’ पर टैप करना है।
स्टेप 5 – अगले पेज पर आपको पेसेंजर का नाम, उम्र, लिंग और सीट और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भरनी है।
स्टेप 6 – अब कैप्चा सिक्योरिटी कोड भरना है।
स्टेप 7 – अब आपको पेमेंट मैथड सलेक्ट कर पेमेंट करना है।
Paytm ऐप से तत्काल टिकट कैसे बुक करें
स्टेप 1 – पेटीएम अकाउंट में लॉगइन करें और ‘Trains’ ऑप्शन पर क्लिक करना है।
स्टेप 2 – अब आपको ट्रेवल डेस्टिनेशन, ट्रेन नाम, ट्रेन नंबर और पेसेंजर्स की संख्या कंफर्म करनी है।
स्टेप 3 – अगले पेज पर आपको ‘Tatkal’ कोटा और ‘Book’ बटन पर टैप करना है।
स्टेप 4 – अब यूज़र्स को अगले पेज पर पेसेंजर्स की डिटेल शेयर करनी है। इसके साथ ही बर्थ और सीट डिटेल्स भरनी हैं।
स्टेप 5 – इसके बाद यूज़र्स को तत्काल टिकट के लिए पेटीएम वॉलेट से पेमेंट करनी है।
तेज बुकिंग प्रोसेस को फ़ास्ट करने के लिए यूज़र्स को हम सलाह देते हैं कि वे अपने फ़ोटो आई कार्ड की फ़ोटो संभाल कर रखें। तत्काल टिकट के लिए पासपोर्ट, आधार कार्ड, वोटरआईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड जैसे आईडी प्रूफ़ स्वीकार किए जाते हैं।
























