व्हाट्सऐप चैट में बना सकते हैं खुद की जीफ वीडियो, जानें आसान तरीका

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/01/WhatsApp-ibtimes.co_.in_.jpg

सोशल मीडिया पर आपको रोज ऐसी मज़ेदार और फनी जीफ फाईल्स दिखती होंगी जिन्हे आप फेसबुक या व्हाट्सऐप के जरिये अपने दोस्तों को फारवर्ड भी करते हैं। व्हाट्सऐप पर चैटिंग के दौरान अगर आप कोई जीफ फाईल भेजना चाहते हैं तो उन्हें सर्च करना पड़ता है लेकिन शायद आप नहीं जानते ​कि व्हाट्सऐप पर आप अपनी खुद की जीफ वीडियो बना सकते हैं।

मार्च 2018 तक जियो देगा 20 ​प्रतिशत एक्स्ट्रा 4जी डाटा, लेकिन ये हैं शर्ते

जी हां, बेशक यह शानदार फीचर अब तक निगाहों से छिपा रह गया हो लेकिन व्हाट्सऐप की ओर से यूजर्स के लिए स्वयं जीफ बनाने और अपने दोस्तों व ग्रुप्स में भेजने का आॅप्शन दिया गया है। आईये हम आपको बताते हैं कि किस तरह व्हाट्सऐप पर खुद से जीफ रिकॉर्ड कर अपने दोस्तों को साथ शेयर किया जा सकता है। बस हमारे बताएं स्टेप्स फॉलो करते रहिए और लीजिए मजे अपने दोस्तों के साथ :

1. सबसे पहले तो अपने फोन से मनचाही मस्ती भरी वीडियो रिकॉर्ड करें जिसे जीफ के रूप में अपने दोस्तों को भेजना चाहते हैं।

2. व्हाट्सऐप पर वो ग्रुप या चैट बॉक्स खोलिए जिसे आप जीफ भेजने वाले हैं।

3. व्हाट्सऐप के अटैच आॅइकन पर जाकर गैलेरी सलेक्ट करें।

4. गैलेरी में खुले आॅप्शन्स में से रिकॉर्ड की गई वीडियो को सलेक्ट कर लें।

5. सलेक्ट करते ही वीडियो सेंड करने के आॅप्शन्स आ जाएंगे जिनमें नया स्टीकर लगाना, कुछ टेक्स्ट लिखना तथा वीडियो ट्रीम अर्थात् छोटा करने के आॅप्शन्स होंगे। इसी स्क्रीन पर वीडियो और जीफ का भी आॅप्शन मिलेगा।

6. यदि आपके व्हाट्सऐप इंटरफेस में अब तक वीडियो और जीफ वाला आॅप्शन नहीं नज़र आया है तो वीडियो को ट्रीम कर बिल्कुल छोटा कर दें। जैसे ही वीडियो का साईज 00:06 सेकेंड हो जाएगा, अपने आप ही जीफ का आॅप्शन सामनें आ जाएगा।

7. बस अब अपनी पसंद के अनुसार वीडियो का वो हिस्सा सलेक्ट रखें जिसे आप जीफ में कन्वर्ट करना चाहते हैं और कैप्शन में कोई कूल या रोमांटिक मैसेज लिखकर अपने दोस्तों को भेजें।

तो देखा आपने व्हाट्सऐप का यह कूल फीचर कितना आसान और मजेदार है। हां हो सकता है आपके जीफ भेजने के बाद आपके दोस्त लोग यह पूछने लगे कि यह कैसे किया। तो आप थोड़े बहुत भाव खा कर उन्हें सता भी सकते हैं।