
YouTube अपनी जवानी की दहलीज़ पर कदम रखने वाला है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यह online video sharing ऐप साल 14 फरवरी 2005 लॉन्च हुई थी जो 17 साल की हो चुकी है और जल्द ही 18 साल पूरे करने वाली है। वेलेंटाईन डे के दिन अस्तित्व में आए इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बनाते वक्त शायद इसके डेवलेपर्स ने भी नहीं सोचा होगा कि यूट्यूब हर की पहुंच हर उस व्यक्ति के पास होगी जिसमें हाथ में मोबाइल होगा। यूट्यूब पर वीडियोज तो सभी देखते हैं लेकिन बहुत से लोग कुछ YouTube Videos को अपने फोन व लैपटॉप में डाउनलोड भी करना चाहते हैं। अगर आप भी सीखना चाहते हैं कि यूट्यूब वीडियोज़ को अपने डिवाईस में कैसे डाउनलोड और सेव किया जाए, तो आज हम इसी टॉपिक पर बात करने वाले हैं, How to Download Youtube Videos
Youtube प्रीमियम
Google के स्वामित्व वाली अमेरिकी कंपनी यूट्यूब दुनिया की second most visited website यानी लोगों द्वारा ऑनलाइन सबसे ज्यादा यूज़ की जाने वाली वेबसाइट है। कंपनी ने कुछ समय पहले अपने सब्सक्रिप्शन प्लान Youtube Premium को भी पेश किया था जो ऑनलाइन वीडियो देखने के अनुभव को तो बेहतर बनाता है तथा साथ ही वीडियोज़ को डाउनलोड व सेव करने का भी ऑप्शन देता है। Youtube Premium शुरूआती एक महीने के लिए पूरी तरह फ्री रहता है लेकिन बाद में 129 रुपये प्रति माह शुरूआती कीमत से इसके प्लान शुरू हो जाते हैं।
कैसे करें Youtube वीडियाेज डाउनलोड
Youtube Premium के फायदों की बात करें तो इसमें एड-फ्री वीडियोज़ मिलती हैं तथा इन्हें बैकग्राउंड में भी प्ले किया जा सकता है। वहीं सबसे बड़ा बेनिफिट यही है कि यूट्यूब प्रीमियम में वीडियोज़ को ऑफलाइन डाउनलोड तथा सेव भी किया जा सकता है। इसके लिए
1. अपने डिवाईस में youtube.com ओपन करें तथा YouTube Premium account में साइन-इन करें।
2. जिस वीडियो को आप डाउनलोड करना चाहते हैं उसे सर्च करें तथा ओपन करें।
3. वीडियो के ठीक नीचे Download का बटन दिया गया होगा, इसपर टैप करें।
4. डाउनलोड बटन दबाते ही वीडियो आपके डिवाईस में सेव होने लगेगी तथा डाउनलोड पूरा होते ही आइकॉन नीचे रंग में तब्दील हो जाएगा।
5. सेव की गई वीडियोज़ को यूट्यूब के उपरी बाईं ओर बने मैन्यू में जाकर, डाउनलोड के ऑप्शन पर देखा जा सकता है।
Offline video सेव करने का तो ऑप्शन कंपनी ने वेबसाइट व ऐप में इंटीग्रेट कर रखा है लेकिन वीडियोज़ को परमानेंट तरीके डाउनलोड करने को कोई भी आधिकारिक प्रोसेस कंपनी द्वारा नहीं लाया गया है। ऐसे में थर्ड पार्टी ऐप्स या बाहरी वेबसाइट का सहारा लेकर ही Youtube Videos को Download किया जाता है। इंटरनेट पर ऐसी यूट्यूब वीडियो डाउनलोड करने के ढ़ेरों ऑप्शन्स मौजूद हैं लेकिन हम यहां Savefrom.net के जरिये वीडियो डाउनलोड करने का तरीका बताएंगे जो काफी ज्यादा चलन में है। यह भी पढ़ें : कितने टाईप के होते हैं YouTube Play Button और क्या है इनकी पूरी कहानी
यूट्यूब वीडियो फ्री में डाउनलोड करने का तरीका
1. सबसे पहले अपने मोबाइल फोन या कम्प्यूटर लैपटॉप में Youtube ओपन करें और उस वीडियो पर जाएं जिसे डाउनलोड करना है।
2. अपनी फेवरेट वीडियो को यूट्यूब में ओपन करें और सबसे उपर दिए गए Video URL को कॉपी करें।
3. अब अपने डिवाईस में Savefrom.net ओपन करें। डायरेक्ट लिंक के लिए यहां क्लिक करें।
4. सेवफ्रॉम.नेट के होम पेज पर ही आपको सबसे उपर सर्च बार दिखाई देगी, इसमें कॉपी किए गए यूट्यूब लिंक को पेस्ट कर दें।
5. जैसे ही URL Link पेस्ट होगा, आपको वीडियो का थंबनेल दिखाई दे जाएगा।
6. वीडियो थंबनेल के साथ में ही पूछा जाएगा कि किस क्वॉलिटी में वीडियो डाउनलोड करनी है।
7. यहां More के बटन पर क्लिक करें, साईड में डाउनलोड होने वाली वीडियो के साईज व क्वॉलिटी की लिस्ट निकल कर आएगी।
नीचे लगी फोटो में आप देख सकते हैं, जिस फॉर्मेट के आगे रेड माइक का निशान बना है उस क्वॉलिटी की वीडियो में साउंड नहीं मिलेगा।
8. यहां अपने हिसाब से चुन लें कि किस साईज व क्वॉलिटी में वीडियो चाहिए।
9. Download के बटन पर क्लिक करते ही वीडियो आपके मोबाइल या कंम्यूटर में डाउनलोड के लिए तैयार हो जाएगी।
10. यहां चुन लें कि अपने डिवाईस में किस फोल्डर में वीडियो को सेव करना है और Save बटन दबा दें।























