
आज फोन में ही आप अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट रखते हैं। ऐसे में अक्सर फोन में फाइल फोल्डर इतने ज्यादा हो जाते हैं कि इसका असर फोन पर दिखने लगता है। फोन धीमा हो जाता है और तब आप बैठते हैं फोन को क्लिन करने। क्लिन करने के चक्कर में आप जरूरी फाइल भी डिलिट कर देते हैं। और जैसा कि जानते हैं एक बार फोन से फाइल डिलिट हो जाए तो फिर उसे वापस लाना मुश्किल हो जाता है। कंप्यूटर में तो फिर भी रिसायकल बिन से निकाल सकते हैं लेकिन फोन में यह आॅप्शन ही नहीं होता। ऐसे में डिलिट फाइल को वापस नहीं लाया जा सकता। परंतु ऐसा नहीं है। कुछ आॅप्शन हैं जिनके माध्यम से आप अपने एंडरॉयड फोन से डिलिट फाइल को भी रिकवर कर सकते हैं। आगे हमने यही तरीका समझाया है।
रूट किए एंडरॉयड फोन के लिए
यदि आप आपने अपने फोन को रूट किया है और रूट किए फोन से डिलिट डाटा को रिकवर करना चाहते हैं तो सबसे पहले
1. कंप्यूटर पर फोनपाव एंडरॉयड डाटा रिकवरी ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करें।
2. डाउलोड करने के बाद आपको फोन को डाटा केबल के माध्यम से पीसी से कनेकट करना है।
3. इस दौरान याद रहे कि आपको अपने फोन में डीबगिंग विकल्प को आॅन करना है।
4. डिबगिंग का आॅप्शन आपको डेवलपर्स आॅप्शन में मिलेगा उसे आॅन कर दें।
5. अब पीसी पर इंस्टॉल फोनपाव एंडरॉयड डाटा रिकवरी ऐप्लिकेशन को ओपेन करना है।
6. इसके साथ ही आपके फोन में एक मैसेज आएगा। उसे ओके कर देना है।
7. पीसी से फोन कनेक्ट होते ही कंप्यूटर स्क्रीन पर मैसेज आ जाएगा कि किस तरह का फाइल आप रिकवर करना चाहते हैं।
8. फाइल सलेक्ट कर ओके करते ही आपका काम शुरू हो जाता है। कुछ ही मिनट में डिलीट फाइल आपके सामने होगा।
खास बात यह कही जा सकती है कि बिना रूट किए फोन को रूट करने का विकल्प भी यहां दिया गया है।
एंडरॉयड फोन चोरी होने की स्थिति में ये 6 टिप्स होंगे बेहद उपयोगी
बिना रूट किए एंडरॉयड फोन के लिए
बिना रूट किए एंडरॉयड स्मार्टफोन के लिए आप जीहोसॉफ्ट एंडरॉयड फोन रिकवरी ऐप्लिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए भी आपको वही प्रक्रिया अपनानी है।
मैमोरी कार्ड में ऐप नहीं हो रहा है इंस्टॉल जानें कैसे करें उसे ठीक
1. सबसे पहले जीहोसॉफ्ट एंडरॉयड फोन रिकवरी ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करें। इसके बाद फोन को डाटा केबल के माध्यम से पीसी से कनेकट करें।
2. डेवलपर्स आॅप्शन में जाकर डीबगिंग के विकल्प को आॅन कर दें। इसके बगैर ऐप्लिकेशन आपके फोन को स्कैन नहीं करेगा।
3. अब पीसी पर इंस्टॉल एंडरॉयड डाटा रिकवरी ऐप्लिकेशन को ओपेन करना है।
4. पीसी से फोन कनेक्ट होते ही कंप्यूटर स्क्रीन पर मैसेज आ जाएगा कि किस तरह का फाइल आप रिकवर करना चाहते हैं। कॉन्टैक्ट, मीडिया या डॉक्यूमेंट। अपनी जरूरत के अनुसार चुनाव कर लें और नेक्स्ट करें।
5. इसके साथ ही ऐप्लिकेशन स्कैनिंग शुरू कर देगा और आप आपका फोन एक बार रिस्टार्ट भी होगा।
6. कुछ ही मिनट में डिलीट फाइल आपके सामने होगा। प्रयोग के दौरान हमने फ्री वर्जन का उपयोग किया था। जबकि इसका पेड संस्करण में ज्यादा विकल्प हैं।





















