
मोबाइल मार्केट कुछ ऐसी है जहां हर महीने कुछ न कुछ नया आता है। टेक कंपनियां भी अपने कस्टमर्स बढ़ाने के लिए तथा कंपटीशन से आगे निकलने के लिए नई टेक्नोलॉजी से लैस स्मार्टफोन लेकर आती रहती हैं। ऐसे मोबाइल यूजर्स जो अपना पुराना डिवाइस बदलना चाहते हैं तथा लेटेस्ट फोन चलाना चाहते हैं, उनके लिए आगे हमने 5 ऐसे प्लेटफॉर्म की लिस्ट बनाई है जहां Used Mobile Phone या Second Hand Smartphone को अच्छे रेट में बेचा जा सकता है।
पुराना मोबाइल ऑनलाइन कहां बेचे?
- Amazon
- Flipkart
- Cashify
- OLX
- Cash for Phone
Amazon
अगर आप अपने सेकेंड हैंड मोबाइल फोन को बेचकर कोई नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इसमें माहिर है। इस शॉपिंग साइट पर आपको Used Smartphone के बदले में पैसे तो नहीं मिलते हैं लेकिन Exchange Offer के रूप में यह वेबसाइट नए फोन की खरीद पर तगड़ा डिस्काउंट देती है। अगर ईरादा पक्का है कि कौन-सा नया स्मार्टफोन लेना है, तो अमेज़न इंडिया पर आपके पुराने फोन की बेस्ट वैल्यू मिल सकती है।
अमेज़न पर जाने के लिए (यहां क्लिक करें)
Flipkart / 2Gud
अमेज़न की ही तरह फ्लिपकार्ट भी नए स्मार्टफोन की सेल पर एक्सचेंज ऑफर पेश करती हैं। यहां पर भी नया फोन खरीदने के दौरान अगर आप अपना पुराना मोबाइल Exchange में देते हैं तो अच्छी खासी छूट मिलती है। टूगुड नाम की वेबसाइट के साथ भी फ्लिपकार्ट की साझेदारी है जो पुराने फोन खरीदने और बेचने का काम करती है। यहां पर भी Refurbished Phones की अच्छी रकम मिल सकती है।
फ्लिपकार्ट ओपन करने के लिए (यहां क्लिक करें)
Cashify
पिछले कुछ सालों में Second Hand SmartPhones की खरीद फरोख्त में कैशिफाई ने अपना नाम चमका लिया है। यह वेबसाइट पुराने व यूज़ड स्मार्टफोंस को खरीदती भी है और बेचती भी है। कैशिफाई की अच्छी बात यह है कि इस वेबसाइट पर चंद स्टेप्स में ही यह बता दिया जाता है कि आपके मोबाइल फोन की वैल्यू कितनी है। इससे यूजर को फोन सेल का फैसला लेने में काफी आसानी होती है।
कैशिफाई पर फोन बेचने के लिए (यहां क्लिक करें)
OLX
ओएलएक्स पुरानी चीजों को बेचने व खरीदने का पुराना अड्डा है। अगर मोबाइल फोंस की ही बात की जाए तो यह प्लेटफॉर्म खरीदने वाले और बेचने वाले व्यक्ति के बीच डायरेक्ट कॉन्टेक्ट करवाता है। जिसे अपने सेकेंड हैंड फोन बेचना है वह सारी डिटेल्स OLX पर लिख देता है तथा जिसे वह फोन खरीदने में इंटरेस्ट है, वह व्यक्ति सीधे बेचने वाले शख्स से बातचीत कर सकता है तथा मोलभाव कर सकता है।
ओएलएक्स पर अपना फोन सेल करने के लिए (यहां क्लिक करें)
Cash for Phone
कैश फोर फोन यूं तो इस गेेम का नया खिलाड़ी है लेकिन अपने ईजी प्रोसेस के चलते इसने कई अन्य प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ दिया है। इस वेबसाइट पर जाकर आप डायरेक्ट अपने फोन ब्रांड और मॉडल की डिटेल डालकर चेक कर सकते हैं कि उसके बदले में अधिकतक कितने रूपये मिल सकते हैं। यह सेल वैल्यू जानने के लिए किसी तरह से लॉगइन करने या फिर मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी डालने की कोई जरूरत नहीं है।
कैश फोर फोन वेबसाइट पर जाने के लिए (यहां क्लिक करें)


















