
WhatsApp के लिए अगर कहा जाए कि यह इंस्टेंट मैसेंजिंग ऐप आज भारत के लगभग हर घर का हिस्सा बन चुकी है तो शायद गलत नहीं होगा। इंडिया का हर वह इंसान जो SmartPhone रखता है उसके फोन में व्हाट्सऐप भी जरूर ही होगा। पहले जहां सिर्फ युवा लोग ही इस ऐप का यूज़ करते थे, वहीं अब बड़े, बूढ़ें व बच्चे भी शौक से WhatsApp चलाते हैं और उनपर Status लगाते हैं। WhatsApp Groups भी भारतीय परिवारों का अहम हिस्सा बने हुए हैं। दूर बैठे रिश्तेदारों की बातचीत से लेकर फोटोज़ और वीडियोज़ शेयर करना ऐसे ग्रुप्स की एक दैनिक दिनचर्या बन चुकी है।
WhatsApp Groups में मज़ा तो है लेकिन कई बार यह मजा किसी सजा जैसा भी फील होने लग जाता है। ऐसी कई तरह की शिकायतें सामने आती है जब यूजर को किसी ऐसे व्हाट्सऐप ग्रुप में ऐड कर लिया जाता है जिसमें वह लोगों को जानता तक नहीं है। अंजान लोगोें के ये व्हाट्सऐप ग्रुप परेशान तो करते ही हैं तथा साथ ही प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिहाज से भी खतरनाक साबित हो सकते हैं। ऐसे ही लोगों और ग्रुप्स से बचने का एक तरीका हमने आगे बताया है कि जिसके साथ न सिर्फ आप अंजान लोगों द्वारा खुद को किसी व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ने से रोक पाएंगे बलिक साथ ही यह भी तय कर पाएंगे कि आपके दोस्त या रिश्तेदारों में से कौन आपको ग्रुप में जोड़ सकता है और कौन नहीं।
WhatsApp Groups को ऐसे करें कंट्रोल
1. WhatsApp ओपन करने पर आपको नीचे दाईं ओर Settings का ऑप्शन दिखेगा इसपर टैप करें।
2. सेटिंग्स खुलते ही यहां आपकी DP यानी प्रोफाइल पिक्चर समेत व्हाट्सऐप के विभिन्न विकल्प नज़र आएंगे, इनमें मौजूद Account पर क्लिक करें।

3. अकाउंट में अंदर Privacy, Security और Two-Step Verification के साथ ही आपके नंबर की डिटेल्स मौजूद रहेगी, आपको इनमें से ही एक ‘प्राइवेसी’ के ऑप्शन्स पर टैप करना हैं।
यह भी पढ़ें : +92 कोड वाले नंबर से आ रही है Whatsapp कॉल तो हो जाइये सावधान! बज रही है खतरे की घंटी
4. प्राइवेसी में Last Seen, Profile Photo, About, Groups और Status के ऑप्शन्स दिखाई देंगे, यहां पर ‘ग्रुप्स’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
5. ग्रुप्स ओपन हो जाने के बाद आपको तय करना है कि आप कौन आपको ग्रुप्स में जोड़ सकता है। इसके लिए ‘Everyone’, ‘My Contacts’, और ‘My Contacts Except’ के ऑप्शन्स मौजूद हैं। यह भी पढ़ें : किसी का भी WhatsApp Status ऐसे करें डाउनलोड, अब नहीं पड़ेगी स्क्रीनशॉट लेने की जरूरत
बता दें कि यदि आप Everyone का विकल्प चुनते हैं तो कोई भी व्यक्ति आपको किसी भी तरह के ग्रुप में जोड़ सकेगा, फिर भले ही आप उसे जानते तक न हो। इस ऑप्शन को चुनने पर कोई भी शख्स आपको नंबर का यूज़ करके आपको अंजान लोगों के ग्रुप में जोड़ सकता है। 91मोबाइल्स की सलाह है कि सुरक्षा और निज़ता के लिहाज से इस ऑप्शन को न चुनें।
वहीं यदि आप My Contacts का ऑप्शन चुनते हैं तो सिर्फ वहीं लोग आपको WhatsApp Groups में जोड़ पाएंगे जिनके मोबाइल नंबर आपने अपने फोन में सेव किए हुए हैं। इसी तरह तीसरे और आखिरी ऑप्शन My Contacts Except के जरिये व्हाट्सऐप यूजर यह चुन सकते हैं कि उनकी कॉन्टेक्ट लिस्ट में से कौन व्यक्ति उन्हें ग्रुप में जोड़ सकता है और कौन नहीं। दोस्तों को नाराज़गी जताने और कुछ रिश्तेदारों को बचने के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है।























