
शाओमी का बहुप्रतिक्षित डिवाइस मी मैक्स 2 को आज भारत में लॉन्च किया जाना है। इस फोन को लेकर मोबाइल उपभोक्ताओं में काफी उत्सुकता है। कंपनी ने मी मैक्स 2 के लॉन्च इवेंट का आयोजन आज दिल्ली में किया है। हालांकि इस फोन को लेकर पूरे देश में उत्सुकता है और हर कोई जानने की कोशिश कर रहा है कैसा होगा यह फोन। तो चलिए पूरी मीडिया के साथ आप भी इस फोन के लॉन्च इवेंट को लाइव देख सकते हैं।
फोन का लॉन्च आज दोपहर 12 बज होगा और कंपनी ने इसके लिए लाइव इवेंट की व्यवस्था की है। आप इस लिंक पर क्लिक कर इस इवेंट को लाइव देख सकते हैं। शाओमी मी मैक्स को मई में ही चीन में लॉन्च किया गया था और उसी समय से यह चर्चा होने लगी थी कि जल्द ही इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। मी मैक्स 2 पिछले साल लॉन्च मी मैक्स का ही अपग्रेड संस्करण है और इस बार यह फोन पहले से ज्यादा ताकतवर हो गया है।
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें शाओमी मी मैक्स 2 को कंपनी ने 5,300 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया है। फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी डिसप्ले है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का 64बिट्स का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4जीबी रैम और 64जीबी की मैमोरी दी गई है।
मी मैक्स 2 में 12-मेगापिक्सल कैमरा 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर आधारित है और इमसें भी आईआर ब्लास्टर और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे आॅप्शन भी मिलेंगे।
लॉन्च इवेंट लाइव देखने के लिए यहां क्लिक करें।


















