आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा शाओमी का नया सेल्फी फोन जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव

कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि शाओमी अपना नया स्मार्टफोन भारत में पेश करने वाला है। इस बात की जानकारी खुद शाओमी इंडिया के हेड मनु कुमार जैन ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से दी थी। बाद में कंपनी द्वारा मीडिया इनवाइट भी भेज दिया गया जिसमें जानकारी दी गई थी कि कंपनी 2 नवंबर को इस फोन को पेश करने वाली है और आज यह फोन लॉन्च होने वाला है।
शुरुआत में इस फोन को लेकर कई तरह की चर्चाएं थीं। कोई रेडमी नोट 5ए की बात कर रहा है तो कई मी नोट 3 की लेकिन अब तक यह साफ हो गया है कि इनमें से कोई फोन नहीं है। कंपनी एक नए सीरीज की फोन को भारत में लॉन्च करने वाली है। इससे पहले भी शाओमी ने अपना पहला एंडरॉयड फोन मी1 को लॉन्च कर सबको चौंका दिया था। वहीं इस बार भी ग्लोबल लॉन्च है और इस फोन को लेकर काफी चर्चांए भी हो रही हैं। हालांकि कंपनी ने इसका पूरा इंतजाम किया है। आप चाहें तो घर बैठे शाओमी के इस फोन का लॉन्च इवेंट लाइव देख सकते हैं। शाओमी के यूट्यूब चैनल पर इसे स्ट्रीम किया जाएगा। आप यहां क्लिक इसे देख सकते हैं।
जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है तो इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। शाओमी के इस नए फोन में या तो अधिक पावर वाली बैटरी होगी या फिर फोन की बैटरी को 3.0 क्विक चार्ज तकनीक पर पेश किया जाएगा। कुछ खबरों पर यकिन करें तो शाओमी के इस नए फोन में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है जो फ्रंट फ्लैश से लैस होगा।