
कुछ दिनों पहले ही एचटीसी के कम बजट वाले स्मार्टफोन की जानकारी सामनें आई थी जिसमें कहा गया था कि कंपनी जल्द ही अपने नए सस्ते स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। इस खबर को प्रसिद्ध टिप्स्टर इवान ब्लास ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया था। इस ट्वीट में एचटीसी फोन की स्पेसिफिकेशन्स का तो खुलासा किया गया था लेकिन फोन के नाम की जानकारी नहीं थी। वहीं अब एक बार फिर इवान ने अपने ट्वीट में एचटीसी के इस आगामी फोन का नाम भी बता दिया है।
इवान ने अपने ट्वीट में कहा है कि एचटीसी ब्रीज़ कोडनेम वाले अपने जिस कम बजट स्मार्टफोन पर काम कर रही थी उसे अंर्तराष्ट्रीय बाजार में एचटीसी डिजायर 12 नाम के साथ पेश किया जाएगा। नाम के अलावा इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स इवान पहले ही ट्वीट में शेयर कर चुके है। ट्वीट के अनुसार एचटीसी डिजायर 12 भी ट्रेंड में छाई हुई 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेज़ल लेस डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इस फोन में 5.5-इंच की बड़ी फुलव्यू स्क्रीन देखने को मिलेगी तथा फोन के फ्रंट पैनल पर कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं होगा।
*This will come to market as the HTC Desire 12.
— Evan Blass (@evleaks) February 14, 2018
लीक के अनुसार एचटीसी डिजायर 12 लेटेस्ट एंडरॉयड वर्ज़न पर पेश किया जाएगा तथा मीडियाटेक के प्रोसेसर पर रन करेगा। हालांकि लीक में चिपसेट की जानकारी नहीं दी गई है। वहीं बताया गया है कि इस फोन में 2जीबी की रैम मैमोरी के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी तथा फोन की स्टोरेज़ को कार्ड के जरिये एक्सपेंड किया जा सकेग।
लॉन्च से पहले ही वेबसाइट पर लिस्ट हुआ सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड2, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स
फोटोग्राफी के लिए एचटीसी डिजायर 12 के इस फोन के बैक पैनल पर जहां 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा बताया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए डिजायर 12 में 2,730एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। बहरहाल एचटीसी की ओर से अभी तक किसी नए फोन की जानकारी नहीं दी गई है लिहाजा एचटीसी डिजायर 12 को लेकर कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।





















