
पिछले कई माह दिनों से एचटीसी के नए फोन की जानकारी आ रही है। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने ट्विट के माध्यम से इसके बारे में बताया है। 12 जनवारी को यह फोन लॉन्च होने वाला है। हालांकि अब तक फोन के नाम को लेकर बहुत ही असमंजस था। माना जा रहा था कि कंपनी इस दिन एचटीसी एक्स10 को लॉन्च करेगी लेकिन एचटीसी द्वारा किए गए ट्विट में बड़े से यू का जिक्र किया गया था। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी कोई नया फोन लॉन्च करेगी। वहीं आज इस फोन के बारे में नई जानकारी है जो एचटीसी से यू वाले राज को खोलता है।
प्रमुख टिप्सर आॅनलिक्स द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एचटीसी यू अल्ट्रा स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। पहले इस फोन को ओसियन नोट नाम से जाना जा रहा था और फोन के कुछ लिक्स भी सामने आए थे। दी गई जानकारी के अनुसार इस फोन में 6-इंच की स्क्रीन हो सकती है।

वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि 6-इंच स्क्रीन वाले इस ऐस में आपको 3.5एमएम आॅडियो जैक भी न मिले। कंपनी इसे हटा सकती है। फोन में यूएसबी टाइप सी दिया जा सकता है और और वहीं आॅडियो के लिए भी होगा। इसी के साथ फोन में डुअल सिम सपोर्ट भी मिलेगा। हालांकि इस फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन आशा है कि कंपनी इस दिन दो अन्य फोन का भी प्रदर्शन कर सकती है। इसमें ओसियन स्मार्ट और ओसियन मास्टर हो सकता है।





















