16-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च हुआ एचटीसी यू प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

अपनी यू सीरीज़ में हाईएंड डिवाईस यू अल्ट्रा लॉन्च करने के साथ ही स्मार्टफोन निर्माता एचटीसी ने भारत में अपना नया फोन यू प्लस लॉन्च करने की भी घोषणा कर दी है। कंपनी की ओर से यह फोन भारतीय बाजार में 39,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। एचटीसी का यह फोन 6 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा जिसे आॅनलाईन तथा आॅफलाईन दोनों माध्यमों से खरीदा जा सकता है।

आपका व्हाट्सऐप स्टे्टस होगा और भी आकर्षक जानें कैसे

एचटीसी यू प्ले के फ़ीचर और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी की ओर से यह फोन में 5.2-इंच की सुपर एलसीडी फुलएचडी स्क्रीन दी है जो गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टिड है। यह फोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो आधारित है तथा मीडियाटेक हेलियो पी10 चिपसेट पर कार्य करता है।

htc-u-play

फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस यह फोन 3जीबी रैम के साथ 32जीबी इंटरनल मैमोरी तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन की मैमोरी को कार्ड के जरिये 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

htc-u-play-1

फोटोग्राफी के लिए एचटीसी यू प्ले में पीडीएएफ व डुअल कलर एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का ओआईएस रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा मौजूद है।

जानें रिलायंस जियो के नए प्लान के बारे में सबकुछ और क्या है प्राइम मेंबरशिप

कने​क्टिविटी के लिहाज से इस फोन में जहां 4जी एलटीई के साथ वाईफाई, ब्लूटूथ तथा एनएफसी जैसे फ़ीचर्स दिए गए हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए कपंनी की ओर से फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 2,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।