
हुआवई कल यानि 26 मार्च को पेरिस में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। इस ईवेंट के मंच से कंपनी अपनी ‘पी30’ सीरीज़ के फोन पेश करेगी जिसमें हुआवई पी30 और पी30 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। इस हाईएंड फ्लैगशिप डिवाईसेज़ के पहले आज हुआवई ने अंर्तराष्ट्रीय मंच पर दो अन्य नए स्मार्टफोन पेश कर दिए हैं। हुआवई की ओर से एन्जॉय सीरीज़ में एन्जॉय 9एस और एन्जॉय 9ई स्मार्टफोन उतारे गए हैं। ये दोनों स्मार्टफोन फिलहाल चीनी बाजार में लॉन्च किए गए हैं जो आने वाले दिनों में चीन के बाहर अन्य बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। आईये नज़र डालते हैं दोनों स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत पर:
हुआवई एन्जॉय 9एस
यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.21-इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। एन्जॉय 9एस एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 9.0 आधारित ईएमयूआई 9.0 पर पेश हुआ है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने हाईसिलिकॉन किरीन 710 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में माली जी51 जीपीयू दिया गया है।
एन्जॉय 9एस में 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। फोन को हुआवई द्वारा दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 64जीबी इंटरनल स्टोरेज तथा 128 इंटरनल मैमोरी वाले दो वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा। दोनों ही वेरिएंट में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकेगा। यह भी पढ़ें : बड़ी स्क्रीन, बड़ी बैटरी और ट्रिपल कैमरे के साथ सैमसंग ला रहा दो बड़े डिवाइस
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो हुआवई एन्जॉय 9एस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 24-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16-मेगापिक्सल का वाईड एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए एन्जॉय 9एस एआई तकनीक से लैस 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है।
हुआवई एन्जॉय 9ई
एन्जॉय 9ई हुआवई द्वारा लॉन्च किया गया सस्ता फोन है जो पॉलीकार्बोनेट बॉडी पर बना है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे भी ट्रेंड में चल रही 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है जो 720 x 1560 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.09-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करती है। एंडरॉयड 9.0 आधारित ईएमयूआई 9.0 पर पेश किया किया गया यह फोन 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक एमटी6765 हेलीयो पी35 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में जीई8320जीपीयू दिया गया है।
हुआवई एन्जॉय 9ई को कंपनी द्वारा 3जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है जो 64जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो हुआवई एन्जॉय 9ई के बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल्स पर सिंगल कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : बिना चार्जर के चार्ज होगा आने वाला आईफोन 11 और साथ में होंगे कई दमदार फीचर्स
डुअल सिम और 4जी एलटीई के साथ ही यह फोन बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। गौरतलब है कि कंपनी की ओर से इस फोन में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है, लिहाजा अनलॉकिंग के लिए एन्जॉय 9ई सिर्फ फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है।
कीमत
सबसे पहले एन्जॉय 9ई की बात करें तो हुआवई की ओर से इस फोन को 999 चीनी युआन में लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 10,000 रुपये है। वहीं एन्जॉय 9एस के 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी द्वारा 1499 युआन तथा 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1699 युआन की कीमत पर लॉन्च किया गया है। ये कीमत इंडियन करंसी अनुसार 15,400 रुपये और 17,500 रुपये के करीब है।




















