बड़ी स्क्रीन, बड़ी बैटरी और ट्रिपल कैमरे के साथ सैमसंग ला रहा दो बड़े डिवाइस

Join Us icon

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने इस साल अपनी बिल्कुल नई गैलेक्सी ‘एम’ सीरीज़ को बाजार में उतारा था। वहीं, कंपनी अपनी ‘ए’ सीरीज के अंदर भी नए स्मार्टफोन्स लॉन्च कर चुकी है। इसके साथ ही सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोंस को लेकर भी कई लीक्स सामने आते रहे हैं। हाला ही में गैलेक्सी ए70 ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट द्वारा सर्टिफाइड किया गया था। वहीं, अब गैलेक्सी ए60 और ए70 को टेना पर स्पॉट किया गया है।

चीन की सर्टिफिकेशन साइट टेना पर गैलेक्सी ए60 और ए70 को कुछ स्पेसिफिकेशऩ्स के साथ स्पॉट किया गया है। इन दोनों फोन के अलावा उम्मीद की जा रही है ‘ए’ सीरीज के अंदर आने वाले फोन ए90 को नॉचलैस डिसप्ले के साथ अगले महीने 10 अप्रैल को होने वाले इवेंट के दौरान पेश किया जा सकता है।

टेना पर सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स को गैलेक्सी एसएम-ए6060 मॉडल नंबर और गैलेक्सी एसएम-ए7050 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। यह दोनों मॉडल नंबर क्रमश: गैलेक्सी ए60 और गैलेक्सी ए70 बताए जा रहे हैं। अगर बात करें ए60 की तो लिस्टिंग के अनुसार डिवाइस में 6.3-इंच का डिसप्ले होगा। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,410एमएएच होगी।

samsung-galaxy-a70

टेना पर सामने आई तस्वीर के अनुसार ए60 के डिजाइन की जानकारी मिली है। इस फोन में इनफिनिटी-वी डिसप्ले दी जाएगी। वहीं, बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल होगा। इसके अलावा फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाई दे रहा है, जिसका मतलब है कि फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं होगा। इसे भी पढ़े: सैमसंग करने वाली है बड़ा धमाका, गैलेक्सी ए60 के बाद अब गैलेक्सी ए70 भी हुआ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट

अगर बात करें गैलेक्सी ए70 की तो इसे एसएम-ए7050 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार इस फोन में 6.7-इंच डिसप्ले और 4,400एमएएच की बैटरी होगी। डिसप्ले साइज की बात करें तो गैलेक्सी ए60 से गैलेक्सी ए70 काफी बड़ा है। वहीं, गैलेक्सी ए60 में इनफिनिटी-ओ डिसप्ले होगा। वहीं, डिजाइन की बात करें तो फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 5 अप्रैल को सेल के लिए आएगा सैमसंग का सबसे ताकतवर फोन गैलेक्सी एस10 5जी, जानें इसकी दमदार खूबियां

बता दें कि साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने कुछ समय पहले घोषणा की है कि वह आने वाली 10 अप्रैल को ‘गैलेक्सी ईवेंट’ का आयोजन करने जा रही है। इस इवेंट में किन डिवाइस से पर्दा उठाया जाएगा इस बारे में कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। हालांकि, कहा इस इवेंट में कंपनी ग्लाबोली ए सीरीज के सभी फोन्स को पेश कर सकती है।

गौरतलब है कि सैंमसंग की नई गैलेक्सी ए-सीरीज़ के अंतर्गत अबतक गैलेक्सी ए40, गैलेक्सी ए10, गैलेक्सी ए20, गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए50 को लॉन्च किया जा चुका है। इसके अलावा इस सीरीज के अंदर आने वाले नए फोन को कंपनी 10 अप्रैल को होने वाले इवेंट के दौरान पेश कर सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here