
Huawei ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा कर दी थी कंपनी ‘इन्जॉय सीरीज़’ के एक नए फोन पर काम कर रही है और जल्द ही इसे टेक मंच पर पेश करेगी। फोन के लॉन्च से पहले से ही चर्चा थी कि इस डिवाईस को Huawei Enjoy Z नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा और यह फोन कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता 5G फोन होगा। वहीं कल इस गॉसिप का रियालिटी बनाते हुए हुआवई ने इन्जॉय ज़ेड को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। Huawei Enjoy Z को अभी चीन में लॉन्च किया गया है और 5जी फोन की शुरूआती कीमत 18,000 रुपये के करीब है।
लुक व डिजाईन
Huawei Enjoy Z को बेजल लेस वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल पर बना दिखाया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी ओर ‘यू’ शेप की नॉच मौजूद है तथा नीचली ओर बेहद मामूली सा बॉडी पार्ट दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है जो उपरी दाईं ओर स्क्वायर शेप में स्थित है।
इस कैमरा सेटअप में तीन कैमरा लेंस और एक अन्य सेंसर वर्टिकल शेप में फिट है। साईड में ही फ्लैश लाईट और लेंस डिटेल लिखी गई है। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर मौजूद है जिसके नीचे पावर बटन लगा हुआ है, यह बटन फिंगरप्रिंट सेंसर इम्डेड है। Huawei Enjoy Z को Midnight Black, Sky Blue और Pink कलर में लॉन्च किया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
Huawei Enjoy Z को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 × 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.57 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 10 आधारित ईएमयूआई 10.1 पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक के 5G डायमनसिटी 800 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 12 जीबी रैम के साथ अमेज़न पर दिखा Oppo Find X2, लॉन्च से पहले ही कीमत का हुआ खुलासा
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Huawei Enjoy Z ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला ही 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
हुआवई इन्जॉय ज़ेड को कंपनी की ओर से 6 जीबी और 8 जीबी के दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज पर चीन में सेल के लिए उपलब्ध होगा। Huawei Enjoy Z बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ 3.5एमएम जैक ओर साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : 4 जून को इंडिया में लॉन्च होगा 5000एमएएच बैटरी और 6 जीबी रैम वाला Samsung Galaxy A31
Huawei Enjoy Z की कीमत की बात करें तो चीन में फोन का 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1699 युआन (तकरीबन 18,000 रुपये), 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1899 युआन (तकरीबन 20,000 रुपये) और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 2199 युआन (तकरीबन 23,400 रुपये) की कीमत पर लॉन्च हुआ है।























