हुआवई ला रही है अपना सबसे सस्ता 5G फोन Huawei Enjoy Z

Huawei ने मार्च महीने में अपनी फ्लैगशिप के तहत ‘पी40 सीरीज़’ को पेश किया था। इस सीरीज़ के तहत कंपनी ने Huawei P40, Huawei P40 Pro और Huawei P40 Pro+ स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। ये तीनों ही डिवाईस हुआवई ने 5जी सपोर्ट के साथ बाजार में उतारे थे जो आने वाले दिनों में इंडिया में भी पेश किए जा सकते हैं। हुआवई पी सीरीज़ के इंडिया लॉन्च की जानकारी तो अभी साफ नहीं हुई है लेकिन इससे पहले कंपनी ने अपने एक और नए 5जी फोन से पर्दा उठा दिया है। हुआवई ने घोषणा की है कि कंपनी आने वाली 24 मई को टेक बाजार में अपना अब तक का सबसे सस्ता 5G फोन Huawei Enjoy Z लॉन्च करने जा रही है।
Huawei Enjoy Z आने वाली 24 मई को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च कर दिया जाएगा। इस फोन को हुआवई का ‘अफार्डेबल 5G फोन’ कहा जा रहा है, यानि यह डिवाईस कंपनी द्वारा अभी तक लॉन्च किए गए 5जी स्मार्टफोंस में सबसे सस्ता होगा। कंपनी 24 मई को यह फोन चीनी बाजार में उतारेगी, जिसके बाद हुआवई इंजॉय ज़ेड अन्य बाजारों में दस्तक देगा। लॉन्च डेट के अलावा चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर इस फोन की रेंडर ईमेज भी शेयर कर दी गई है।
ऐसी होगी लुक
हुआवई इन्जॉय ज़ेड की फोटो सामने आने से इसकी लुक व डिजाईन का भी खुलासा हो गया है। फोटो में फोन को बेजल लेस वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल पर बना दिखाया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी ओर ‘यू’ शेप की नॉच मौजूद है तथा नीचली ओर बेहद मामूली सा बॉडी पार्ट दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है जो उपरी दाईं ओर स्क्वायर शेप में स्थित है। वेईबो पोस्ट के मुताबिक Huawei Enjoy Z में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर शामिल रहेगा।
इस कैमरा सेटअप में तीन कैमरा लेंस और एक अन्य सेंसर वर्टिकल शेप में फिट है। साईड में ही फ्लैश लाईट और लेंस डिटेल लिखी गई है। फोटो में Huawei Enjoy Z के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखाया गया है। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर मौजूद है जिसके नीचे पावर बटन लगा हुआ है। इस बटन की शेप को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिंगरप्रिंट सेंसर इम्डेड होगा। लीक हुई फोटोज़ में Huawei Enjoy Z को तीन रंगो में दिखाया गया है।
Huawei Y9s
हाल ही में इंडिया में हुआवई वाई9एस लॉन्च हुआ है जो 1,080 x 2,340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.59-इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी स्क्रीन सपोर्ट करता है। इस फोन को एंडरॉयड 9 पाई आधारित ईएमयूआई 9.1 पर पेश किया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ हुआवई के ही किरीन 710 चिपसेट पर रन करता है। फोन को 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 19,990 रुपये है।
फोटोग्राफी के लिए Huawei Y9s के बैक पैनल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन के रियर पैनल पर एफ/2.4 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला ही 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए Huawei Y9s एफ/2.2 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा सपोर्ट करता है। Huawei Y9s साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।