
प्रमुख चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुआवई ने कुछ दिन पहले ही अपने आॅनर ब्रांड के तहत डुअल कैमरा वाले आॅनर 6एक्स स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था। वहीं इस सीरीज में कंपनी एक और फोन लाने की तैयारी कर रही है। आॅनर 6एस की जानकारी लीक हुइ है। ट्वीटर पर कुछ फोटोज लीक होने के बाद यह खबर है कि हुआवई जल्द ही आॅनर सीरीज़ के नए फोन आॅनर 6एस को भी लॉन्च कर सकती है।
Huawei Honor 6S with Snapdragon 435. pic.twitter.com/dPJ7k1iaUB
— krispitech (@krispitech) December 2, 2016
ट्वीटर पर पोस्ट हुए ताजा लीक में हुआवई के आॅनर 6एस के फ्रंट और बैक पैनल की फोटोज दिखाई गई है फोटो के साथ इस फोन को स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर आधारित बताया गया है। लीक हुई फोटो को देखकर जानकारी मिली है कि आॅनर 6एस फुल मैटल बॉडी में लॉन्च हो सकता है तथा साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी हो सकता है। हालांकि इसमें 6एक्स की तरह डुअल कैमरा नहीं दिखाया गया है।

हुआवई आॅनर 6एक्स के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो यह हाईसिलिकॉन किरिन 655 प्रोसेसर पर आधारित है, यह 3 जीबी और 4 जीबी रैम के दो वेरिएंट में उपलब्ध है। आॅनर 6एक्स में 5.5-इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 3,340 एमएएच की बैटरी दी गई है।
मोटो एक्स 2017 का एक और लीक आया सामने, फिंगरप्रिंट सेंसर और मेटल बॉडी का हो सकता है फोन
हालांकि आॅनर 6एस के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स अभी पुख्ता नहीं कहे जा सकते, पंरतु उम्मीद की जा सकती है कि यह फोन कई मायनों में आॅनर 6एक्स जैसा हो सकता है। खबरों पर यकिन किया जाए तो कंपनी इस फोन को जनवरी 2017 तक लॉन्च कर सकती है।












