6000mAh बैटरी, Kirin 9030 Pro चिपसेट और DSLR जैसे कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Huawei Mate 80 Pro Max

Huawei ने अपनी Mate 80 सीरीज को प्रीमियम फीचर्स के साथ होम मार्केट चीन में लॉन्च किया है। इसमें चार मॉडल्स आए हैं। हालांकि हम इस पोस्ट में Huawei Mate 80 Pro Max और Mate 80 RS Master Edition के बारे में जानकारी दे रहे हैं। अन्य दो मॉडल्स की डिटेल्स आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।
Huawei Mate 80 Pro Max और RS Master Edition स्मार्टफोन में कंपनी का Kirin 9030 Pro चिपसेट लगा है। यह HarmonyOS 6.0 के साथ आते हैं। जिसमें नए विज़ुअल इफेक्ट्स और ज्यादा स्मूथ एनीमेशन का वादा किया गया है। Mate 80 Pro Max में 16GB RAM के साथ 512GB और 1TB स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। जबकि Mate 80 RS Master Edition 20GB RAM के साथ पेश किया गया है।
डिस्प्ले की बात करें तो दोनों मॉडलों में 6.9-इंच का बड़ा डुअल लेयर OLED पैनल दिया गया है। जिसमें 2848×1320 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 1 से 120Hz LTPO एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 2nd-जेन Kunlun Glass (RS मॉडल में 3rd-जेन बेसाल्ट टेम्पर्ड कुनलुन ग्लास) की सुरक्षा दी गई है। यह डिस्प्ले सेटअप न सिर्फ ज्यादा ब्राइट और कलर-एक्यूरेट है, बल्कि लंबे समय तक शानदार अनुभव दे सकता है।
Huawei Mate 80 Pro Max और RS Master Edition दोनों में 50MP मेन कैमरा, 40MP अल्ट्रावाइड, 50MP टेलीफोटो मैक्रो और 50MP टेलीफोटो कैमरा लगाया गया है। जिन्हें Huawei के 2nd-जेन Red Maple ओरिजिनल कलर इमेजिंग सिस्टम से ट्यून किया गया है। वहीं, फ्रंट पर 13MP कैमरा और 3D डेप्थ सेंसर है।
दोनों प्रीमियम स्मार्टफोंस 6000mAh की बैटरी के साथ आते हैं। जो 100W वायर्ड, 80W वायरलेस और 18W रिवर्स चार्जिंग से लैस हैं। यह बैटरी सेटअप पावर यूजर्स और प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेहद शानदार साबित हो सकता है।
Mate 80 Pro Max को Gold, Blue, Silver और Black रंगों में पेश किया गया है। जबकि RS Master Edition Hibiscus Purple, Pure White और Jet Black जैसे प्रीमियम रंगों में मिलेगा। कीमत की बात करें तो Mate 80 Pro Max का 16GB + 512GB मॉडल CNY 7,999 यानी करीब 1 लाख रुपये और 16GB + 1TB मॉडल CNY 8,999 यानी करीब 1 लाख 12 हजार रुपये में लॉन्च हुआ है। वहीं, Huawei Mate 80 RS Master Edition के 20GB + 512GB वैरियंट की कीमत CNY 11,999 लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये और 20GB + 1TB की CNY 12,999 यानी इंडियन करेंसी अनुसार तकरीबन 1 लाख 63 हजार रुपये रखी गई है।
Huawei Mate 80 Pro Max और RS Master Edition उन यूजर्स के लिए हैं, जिन्हें तगड़ा परफॉरमेंस, DSLR जैसा कैमरा और अलग डिजाइन पसंद है। मार्केट में इनका मुकाबला Samsung Galaxy S25 Ultra, आगामी Xiaomi 17 Ultra और Oppo Find X9 Pro जैसे फ्लैगशिप मोबाइल्स से हो सकता है। यदि आप चीन में हैं और Huawei ब्रांड पसंद करते हैं तो यह फोंस आपको निराश नहीं करेंगे। साथ ही जो विकल्प हमने बताए हैं वे भी कम नहीं हैं। अंत में यह आपके ऊपर निर्भर करेगा कि आपको कौन से ब्रांड का स्मार्टफोन लेना है। उम्मीद है हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके काम आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।