डुअल रिंग डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ Huawei Mate 80 और Mate 80 Pro चीन में हुए लॉन्च, जानें कीमत

Join Us icon

Huawei ने आखिरकार अपनी फ्लैगशिप Mate 80 सीरीज को चीन में लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत Mate 80, Mate 80 Pro, Mate 80 Pro Max और Mate 80 RS मॉडल्स लॉन्च हुए हैं। इस बार कंपनी ने न सिर्फ परफॉरमेंस में बड़ा सुधार किया है बल्कि डिजाइन, कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी से लेकर कैमरा सेटअप तक में बड़े बदलाव दिए हैं। आइए, आगे इस पोस्ट में Huawei Mate 80 और Huawei Mate 80 Pro की खूबियां और कीमत जानते हैं।

Huawei Mate 80 और Huawei Mate 80 Pro फोन में 6.75-इंच की OLED डिस्प्ले है। जिसमें 1-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 1440Hz PWM डिमिंग, 300Hz टच सैंपलिंग और नया Kunlun Glass 2 लगा है। साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर साइड माउंटेड दिया गया है।

डिजाइन की बात करें तो Mate 80 और Mate 80 Pro दोनों एक जैसे दिखते हैं। जिनमें यूनिक डुअल रिंग बैक डिजाइन, मेटल बॉडी और नायलॉन बैक दिया गया है। कलर्स के मामले में Obsidian Black, Snow White, Dawn Gold और Spruce Green ऑप्शंस मिलते हैं। सीरीज के Mate 80 में फ्रॉस्टेड अल्युमिनियम फ्रेम मिलता है। जबकि Pro मॉडल में ग्लॉसी फ्रेम दिया गया है। दोनों ही मॉडल 7.95mm पतले हैं और 217 से 219ग्राम वजन के साथ आए हैं।

Huawei Mate 80 में Kirin 9020 चिप है। जिसे पिछले साल Mate 70 की तुलना में 35% तेज बताया जा रहा है। वहीं, Mate 80 Pro में नया Kirin 9030 चिप मिलता है। जो Mate 70 Pro की तुलना में 35% तेज परफॉरमेंस दे सकता है। खास बात यह है कि 16GB RAM वाले वैरियंट में उपलब्ध Kirin 9030 Pro 42% तक फास्ट है।

कम्युनिकेशन फीचर्स में भी Mate 80 सीरीज आगे रह सकती है। फोन Tiantong सैटेलाइट कॉल्स, दो-तरफा Beidou मैसेजिंग और सबसे अनोखी टेक्नोलॉजी 700MHz इमरजेंसी कम्युनिकेशन सपोर्ट के साथ आते हैं। यानी नेटवर्क न होने पर भी 13 किलोमीटर तक कनेक्शन बनाए रखने की क्षमता मिल सकती है। इनमें Bluetooth 6.0, Wi-Fi 7+ और ऑफलाइन 2.4GHz कम्युनिकेशन की सुविधा भी है।

कैमरा सेटअप में Mate 80 में 50MP मेन सेंसर के साथ 12MP पेरिस्कोप लेंस (5.5x ऑप्टिकल), 40MP अल्ट्रावाइड और 13MP AF सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, Mate 80 Pro में 1/1.28” 50MP सेंसर, 48MP मैक्रो टेलिफोटो (4x/8x), 40MP अल्ट्रावाइड और नया 9th-जेन ISP है। जो रियल-टाइम प्रोसेसिंग को 2x फास्ट बनाता है। Huawei ने Pro मॉडल के लिए नया TILTA प्रो-ग्रेड फोटोग्राफी किट भी पेश किया है, जिसमें 3.3x टेली-कन्वर्टर समेत मॉड्यूलर एक्सेसरीज शामिल हैं।

बैटरी में दोनों मोबाइल्स में 5750mAh बैटरी है। जिसमें Mate 80 के साथ 66W और Mate 80 Pro के साथ 100W फास्ट चार्जिंग दी गई है। जबकि वायरलेस चार्जिंग क्रमशः 50W और 80W मिलेगी। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में सीरीज HarmonyOS 6 पर काम करती है। डिवाइस IP68/IP69 रेटिंग के साथ आते हैं।

Huawei Mate 80 के 12GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 4,699 (लगभग 59,000 रुपये) है। इसके 12GB + 512GB स्टोरेज की कीमत CNY 5,199 (लगभग 65,000 रुपये) और 16GB + 512GB की कीमत CNY 5,499 (लगभग 69,000 रुपये) है।

Huawei Mate 80 Pro की कीमत 12GB + 256GB के लिए CNY 5,999 (लगभग 75,000 रुपये) से शुरू होती है। फोन का 12GB + 512GB वैरियंट CNY 6,499 (लगभग 81,000 रुपये, 16GB + 512GB ऑप्शन CNY 6,999 (लगभग 89,000 रुपये) और 16GB + 1TB वर्जन CNY 7,999 यानी करीब 1 लाख रुपये तक है।

Huawei Mate 80 सीरीज उन यूजर्स के लिए हो सकती है जो प्रीमियम डिजाइन, बेहतरीन कैमरा परफॉरमेंस, बड़ी बैटरी और सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर्स पसंद करते हैं। यह सीरीज आगामी Xiaomi 17 Ultra, Vivo X300 Pro और Samsung Galaxy S25 Ultra जैसे मॉडल्स से टक्कर ले सकती है।

यदि आप Huawei ब्रांड पसंद करते हैं और आपको ऊपर बताए गए फीचर्स पसंद आ रहे हैं तो फोंस को लिया जा सकता है। उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here