3.5mm पतला ट्राई-फोल्ड फोन Huawei Mate XT 2 लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ जानें चीन में कीमत

Huawei ने अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल फोन Mate XT 2 Extraordinary Master लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन है। जिसे डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा और परफॉरमेंस के मामले में कई बड़े अपग्रेड के साथ पेश किया गया है। फोन फोल्ड होने पर सिर्फ 12.3mm मोटा है। जबकि पूरी तरह ओपन होने पर इसकी मोटाई सिर्फ 3.5mm रह जाती है। खास बात यह है कि यह पूरी तरह खुल जाने पर टैबलेट जैसा अनुभव प्रदान करता है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
Huawei Mate XT 2 स्पेसिफिकेशंस
Huawei Mate XT 2 में अंदर की तरफ 10.2-इंच का 3K डिस्प्ले मिलता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 12.8:9 और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। वहीं, फोन के बाहर 6.5-इंच की स्क्रीन दी गई है। जिसका रिजॉल्यूशन 2442×1140 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक है।
कंपनी ने फोन की स्क्रीन को पहले के मॉडल की तुलना में ज्यादा मजबूत बनाया है। इसमें बेसाल्ट ग्लास का उपयोग किया गया है। जो कंपनी के अनुसार 30 गुना ज्यादा ड्रॉप रेजिस्टेंस और 16 गुना बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंस देता है। वहीं, इंटरनल मल्टी-लेयर कंपोजिट स्ट्रक्चर की इम्पैक्ट रेजिस्टेंस में 200 प्रतिशत तक सुधार का दावा किया गया है। फोन को IP58 और IP59 रेटिंग भी मिली है। जिससे धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है।
परफॉरमेंस के लिए Huawei ने Mate XT 2 में अपना Kirin 9050 Pro चिपसेट दिया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Ma Liang GPU दिया गया है। जो रियल-टाइम रे ट्रेसिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि GPU की रेंडरिंग क्षमता में 142 प्रतिशत तक सुधार हुआ है। AI से जुड़े कामों के लिए फोन में Da Vinci NPU दिया गया है। इसमें Edge MoE आर्किटेक्चर के साथ कुल 30 बिलियन पैरामीटर और 2 बिलियन एक्टिव पैरामीटर हैं।
फोटोग्राफी के लिए Huawei Mate XT 2 Extraordinary Master में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का RYYB मेन कैमरा है। जो 18EV डायनेमिक रेंज और f/1.49 से f/4.0 तक वेरिएबल अपर्चर सपोर्ट करता है। इसके साथ 50MP का RYYB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जो 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। फोन का तीसरा कैमरा 40MP का RYYB अल्ट्रावाइड सेंसर है। कंपनी ने इसमें तीसरी पीढ़ी का Red Maple कलर कैमरा भी दिया है। जिससे बेहतर कलर एक्यूरेसी मिलती है।
Huawei Mate XT 2 में 5,600mAh की बैटरी दी गई है। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए फोन में 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह 50W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। यानी बड़ी स्क्रीन वाले इस ट्राई-फोल्ड फोन में बैटरी बैकअप के साथ-साथ फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है।
Mate XT 2 में Lingdun प्राइवेसी स्क्रीन फीचर दिया गया है। यह हार्डवेयर लेवल पर काम करता है और स्क्रीन को साइड से देखने पर विजिबिलिटी कम कर देता है। इसे फोन की आउटर स्क्रीन पर डबल टैप करके या स्मार्ट कंट्रोल की से एक्टिव किया जा सकता है। फोन में Balong बेसबैंड दिया गया है। जो सैटेलाइट पेजिंग और मैसेजिंग को सपोर्ट करता है। Huawei का कहना है कि हाई-स्पीड ट्रेन में वीडियो कॉल के दौरान होने वाली रुकावट को 25 प्रतिशत तक कम किया गया है। फोन में ECG एनालिसिस की सुविधा भी है और इसे चीन में Class II मेडिकल डिवाइस सर्टिफिकेशन मिला है।
Huawei Mate XT 2 कंपनी का पहला ऐसा फोन है। जो HarmonyOS 7 के साथ आता है। इसके बड़े इंटरनल डिस्प्ले का इस्तेमाल करते हुए इसमें एक साथ तीन ऐप्स को स्प्लिट-स्क्रीन में चलाया जा सकता है। फोन को PC जैसे वर्कस्पेस की तरह भी उपयोग करने का विकल्प भी मिलता है। कलर्स के मामले में फोन Black, White और Purple रंगों में आता है।
Huawei Mate XT 2 की कीमत
चीन में Huawei Mate XT 2 Extraordinary Master के 16GB + 256GB वैरियंट की कीमत 19,999 युआन यानी करीब 2.81 लाख है। इसके 16GB + 512GB मॉडल की कीमत 21,999 युआन यानी करीब 3.10 लाख और 16GB + 1TB की कीमत 23,999 युआन यानी करीब 3.37 लाख रुपये रखी है।
1TB Lingdun मॉडल की कीमत 24,999 युआन है जबकि 16GB + 2TB स्टोरेज और स्टायलस वाले टॉप मॉडल की कीमत 29,999 युआन यानी करीब 4.22 लाख रुपये है। कंपनी फोन के साथ 499 युआन कीमत का रोटेटिंग स्टैंड केस फ्री दे रही है। वहीं, M-Pen 3 Mini स्टायलस की कीमत 1,199 युआन है। चीन में इस प्रीमियम ट्राई-फोल्ड Huawei Mate XT 2 की सेल 13 सितंबर से शुरू होगी।
यदि आप चीन में हैं और प्रीमियम बजट में फोल्ड फोन लेने की इच्छा रखते हैं तो ये तगड़ा विकल्प है आपको इसे खरीद कर निराश नहीं होंगे। ऐसे ही और टेक से जुड़े अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।